पति से छुपकर की KBC की तैयारी और हॉट सीट पर बैठ जीते 5 करोड़, पूछे गए थे ये 13 सवाल

Published : Aug 11, 2025, 05:27 PM IST

Kaun Banega Crorepati में हर बार सैकड़ों लोग करोड़पति बनने का सपना लिए आते हैं। पर नसीब कुछ लोगों का ही साथ देता है। इन्हीं कुछ लोगों में शामिल हैं सनमीत कौर साहनी, जो KBC में 5 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीतने वाली पहली महिला हैं। 

PREV
15
KBC में 5 करोड़ जीतने वाली वाली पहली महिला

पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सनमीत कौर साहनी (Sunmeet Kaur Sawhney)  पति और बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। उन्होंने 2006 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के छठे सीजन में 5 करोड़ रुपए जीते थे। इस दौरान उनसे 13 सवाल पूछे गए थे और उन्होंने सभी के सही जवाब दिए थे। सनमीत ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे ट्यूशन पढ़ाती थीं और उनके स्टूडेंट्स और इंटरनेट ने उनकी KBC की तैयारी में बहुत मदद की थी। सनमीत ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने पति को KBC में सिलेक्शन के बारे में तब बताया था, जब उनकी शूटिंग की डेट्स आ गई थीं। क्योंकि वे उन्हें सरप्राइज देना चाहती थीं। उनके पति ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया। अब नज़र डालिए सनमीत कौर से पूछे गए सभी 13 सवालों और उनके सही जवाब पर...

25
1. इनमें से किसे पारंपरिक रूप से 'भटूरे' के साथ परोसा जाता है?

A: आलू गोभी

B: बटर चिकन

C: छोले (सही जवाब)

D: दाल मक्खनी

2. 'शोले' के गाने के मुताबिक, ''कोई हसीना जब रूठ जाती है, तो और भी...''?

A: रंगीन हो जाती है

B: शरीफ़ हो जाती है

C: नमकीन हो जाती है

D: हसीन हो जाती है (सही जवाब)

3. इनमें से क्या पंजाब की पारंपरिक कढ़ाई का एक प्रकार है?

A: बंधनी

B: चिकनकारी

C: फुलकारी (सही जवाब)

D: कंथा

4. इस सवाल के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू की ऑडियो क्लिप बजाई गई थी और आवाज़ पहचानने के लिए कहा गया था।

इसे भी पढ़ें : वो 2 साल, जब KBC को मिले थे सबसे ज्यादा 8 करोड़पति, जानिए क्या थे विनर्स के करोड़ों के सवाल

35
5.मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?

A: बड़ी आंत

B: त्वचा (सही जवाब)

C: यकृत

D: आमाशय

6. अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किसने कहा था कि उनका सपना मुंबई को शंघाई बनाने का है?

A: विलासराव देशमुख (सही जवाब)

B: अशोक चव्हाण

C: सुशील कुमार शिंदे

D: शरद पवार

7. निम्नलिखित में से क्या सिरस, स्ट्रेटस और क्यूम्यलस सभी प्रकार का है?

A: बादल (सही जवाब)

B: महासागरीय धाराएं

C: हवाएं

D: तूफान

इसे भी पढ़ें : KBC: झटके में करोड़पति बन गई थी 1500 रुपए महीना कमाने वाली महिला, उनसे पूछे गए टॉप 10 सवाल

45
8. इनमें से किस स्पोर्ट्स इवेंट्स का नाम किसी स्थान के नाम पर रखा गया है?

A: टेनिस

B: फुटबॉल

C: मैराथन (सही जवाब)

D: स्क्वैश

9. 1610 में किसने पहली बार दूरबीन से शनि ग्रह का अवलोकन किया था?

A: गैलीलियो गैलीली (सही जवाब)

B: निकोलस कोपरनिकस

C: जियोवानी कैसिनी

D: जियोर्डानो ब्रूनो

10. इनमें से कौन राजनेता सबसे लंबे समय तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष रहा या रही हैं?

A: जवाहरलाल नेहरू

B: इंदिरा गांधी

C: राजीव गांधी

D: सोनिया गांधी (सही जवाब)

55
11. 1846 में गुलाब सिंह ने 75 लाख रुपए में अंग्रेजों से क्या खरीदा था?

A: शिमला

B: कुमाऊं

C: कश्मीर (सही जवाब)

D: गढ़वाल

12.डॉ. सुभाष मुखर्जी द्वारा आईवीएफ तकनीक के उपयोग से विकसित किए गए भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का नाम क्या था?

A: लक्ष्मी

B: सरस्वती

C: काली

D: दुर्गा (सही जवाब)

13. विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन है?

A: जुंको ताबेई

B: वांडा रुटकिविक्ज़ (सही जवाब)

C: तामे वतनबे

D: चैंटल मौडुइट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories