TMKOC की दयाबेन के असली पति कौन और क्या करते हैं? यहां जानें सबकुछ

Published : Aug 11, 2025, 10:25 AM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल का हर कैरेक्टर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, जब से दया बेन यानी दिशा वकानी ने शो छोड़ा है, सभी उन्हें मिस कर रहे हैं। इसी बीच आपको उनके रियल पति के बारे में बताते हैं। 

PREV
15
कौन हैं दिशा वकानी के असली पति?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन का रोल प्ले करने वाली दिशा वकानी के रियल हसबैंड के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आपको बता दें कि दिशा के असली पति का नाम मयूर पाडिया है। वैसे, उनका जन्म गुजरात में हुआ था, लेकिन वे लंबे समय से मुंबई में ही रह रहे हैं। 

25
क्या करते हैं दिशा वकानी के पति?

दिशा वकानी के पति मयूर पाडिया पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मयूर वर्तमान में एमबी पाडिया एंड एसोसिएट्स फर्म में काम करते हैं। बताया जाता है कि ये उनकी अपनी खुद की फर्म है। कहा जाता है कि उन्होंने 2005 से 2013 तक अमेरिकी कंपनी फ्लोरा 2000 के फाइनेंस डिपार्टमेंट में भी काम किया है।

35
कितने पढ़े-लिखे हैं दिशा वकानी ने पति

बताया जाता है कि दिशा वकानी के पति मयूर पाडिया को स्कूल के दिनों से मैथ्स और कॉमर्स में रुचि थी। इसी वजह से उन्होंने कॉमर्स में अपना करियर बनाने की सोची। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन किया। फिर जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से मास्टर्स की डिग्री ली। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर (एमबीए) किया। इसके बाद वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बने।

45
कहां के रहने वाले है दिशा वकानी के पति

दिशा वकानी के पति मयूर पाडिया का जन्म आनंद, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम मयूर बी पाडिया है। वे करीब 27 साल से फाइनेंस की फील्ड में काम कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके पास तकरीबन 25-30 करोड़ की संपत्ति है।

55
कब हुई थी दिशा वकानी-मयूर पाडिया की शादी

दिशा वकानी और मयूर पाडिया की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। मयूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि देखते ही उन्हें दिशा से प्यार हो गया था। दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर शादी करने का फैसला किया। 24 नवंबर 2015 में दोनों ने शादी की थी। कपल 2017 में बेटी के पेरेंट बने। फिर 2022 में उनके यहां दूसरा बच्चा हुआ।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories