MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • KBC: झटके में करोड़पति बन गई थी 1500 रुपए महीना कमाने वाली महिला, उनसे पूछे गए टॉप 10 सवाल

KBC: झटके में करोड़पति बन गई थी 1500 रुपए महीना कमाने वाली महिला, उनसे पूछे गए टॉप 10 सवाल

'Kaun Banega Crorepati Season 17' 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। इससे पहले जानिए इसी शो के 11वें सीजन की उस कंटेस्टेंट के बारे में, जो 1500 रुपए महीना कमाती थी और झटके में करोड़पति बन गई थी। साथ ही जानें इस कंटेस्टेंट से पूछे गए Top 10 सवाल और उनके जवाब…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Aug 09 2025, 12:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
 वो महिला जो 1500 रुपए की नौकरी करते बनी थी करोड़पति
Image Credit : Show Screenshot

वो महिला जो 1500 रुपए की नौकरी करते बनी थी करोड़पति

बात 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' की है। 18 और 19 सितम्बर 2019 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव की बबिता ताड़े अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी थीं और 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीती थीं। उस वक्त वे सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाने का काम करती थीं और इसके लिए उन्हें हर महीने 1500 रुपए मिलते थे। लेकिन KBC में करोड़पति बनने के बाद चुनाव आयुक्त ने उन्हें अमरावती जिले की राजदूत नियुक्त किया था। बबिता ताड़े ने 15 सवाल के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते और 16वें सवाल पर जोखिम ना लेते हुए गेम क्विट कर दिया। लेकिन उन्होंने इसके जवाब का जो अंदाजा लगाया, वो सही था। अगर वे क्विट करने की बजाय सवाल का जवाब देतीं तो पूरे 7 करोड़ रुपए उन्हें मिलते। शो जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक मोबाइल फोन भी तोहफे में दिया था। अब नज़र डालिए बबिता ताड़े से पूछे गए सवालों और उनके सही जवाब पर...

25
1. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, सीता ने अपने बालों में इनमें से कौन-सा दिव्य रत्न पहना था?
Image Credit : Show Screenshot

1. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, सीता ने अपने बालों में इनमें से कौन-सा दिव्य रत्न पहना था?

A. कौस्तुभ मणि

B. स्यमंतक मणि

C. चूड़ामणि (सही जवाब)

D. नागमणि

2. महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी प्रसिद्ध माउंट कलसुबाई और 200 साल पुराना रतनगढ़ किला किस हिल स्टेशन के प्रमुख आकर्षण हैं?

A. म्हैस्मल

B. भंडारदरा (सही जवाब)

C. तोरणमल

D. पन्हाला

इसे भी पढ़ें : KBC का पहला करोड़पति बच्चा अब बन चुका IPS, इन 15 सवालों के सही जवाब देकर जीता था शो

35
3. इनमें से किस क्रिकेट दिग्गज ने 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में कमेंटेटर के रूप में अपनी शुरुआत की?
Image Credit : Show Screenshot

3. इनमें से किस क्रिकेट दिग्गज ने 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में कमेंटेटर के रूप में अपनी शुरुआत की?

A. राहुल द्रविड़

B. रिकी पोंटिंग

C. ब्रायन लारा

D. सचिन तेंडुलकर (सही जवाब)

4.महाराष्ट्र के किस समाज सुधारक को लोकहितवादी के नाम से जाना जाता था?

A. गोपाल हरि देशमुख (सही जवाब)

B. ज्योतिबा फुले

C. गोपाल कृष्ण गोखले

D. बाल गंगाधर तिलक

5. भारत का वह एकमात्र राज्य कौन सा है, जिसकी राजधानी का नाम उन्नीसवीं सदी में जन्मे व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?

A. छत्तीसगढ़

B. गुजरात (सही जवाब)

C. केरल

D. राजस्थान

इसे भी पढ़ें : KBC के वो 15 सवाल, जिनके सही जवाब देने में पहले करोड़पति को लगा था बस 21 मिनट का वक्त

45
6.इनमें से किस देश ने सबसे पहले कोई मानव निर्मित वस्तु चंद्रमा पर भेजी?
Image Credit : Show Screenshot

6.इनमें से किस देश ने सबसे पहले कोई मानव निर्मित वस्तु चंद्रमा पर भेजी?

A. संयुक्त राज्य अमेरिका

B. इंग्लैंड

C. USSR (सही जवाब)

D. फ्रांस

7.चंडी पाठ, जो विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान गाया जाने वाला शक्ति का एक प्रसिद्ध स्तोत्र है, इनमें से किस पुराण से लिया गया है?

A. मार्कंडेय पुराण (सही जवाब)

B. शिव पुराण

C. लिंग पुराण

D. स्कंद पुराण

55
8. इनमें से किसने लंदन में तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
Image Credit : Show Screenshot

8. इनमें से किसने लंदन में तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?

A. बी आर अम्बेडकर (सही जवाब)

B. जवाहरलाल नेहरू

C. महात्मा गांधी

D. मोहम्मद अली जिन्ना

9 मुगल शासक बहादुर शाह जफर के दरबार के किस कवि ने 1857 के विद्रोह का व्यक्तिगत विवरण 'दास्तान-ए-ग़दर' लिखा था?

A. मीर तकी मीर

B. मोहम्मद इब्राहिम ज़ौक

C. ज़हीर देहलवी (सही जवाब)

D. अबुल-कासिम फिरदौसी

10. इनमें से किस राज्य के सबसे अधिक राज्यपाल भारत के राष्ट्रपति बने हैं?

A. राजस्थान

B. बिहार (सही जवाब)

C. पंजाब

D. आंध्र प्रदेश

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
कौन बनेगा करोड़पति
अमिताभ बच्चन
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पति के साथ रोमांटिक हुई 'अनुपमा', मालदीव में छुट्टियां मनाते दनादन शेयर की 6 PHOTOS
Recommended image2
New Upcoming Reality Shows: टीवी पर धमाका करने आ रहे 3 शो, एक का आएगा 15वां सीजन
Recommended image3
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की एक्ट्रेसेस बिना मेकअप दिखती हैं ऐसी, देखें 6 PHOTO
Recommended image4
TV TRP में भूचाल! अनुपमा-नागिन 7 को पछाड़ इस सीरियल का NO.1 पर कब्जा
Recommended image5
OTT पर 2025 में सबसे ज्यादा देखें गए 8 रियलिटी शो, No. 1 वाले को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यू
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved