MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • KBC के वो 15 सवाल, जिनके सही जवाब देने में पहले करोड़पति को लगा था बस 21 मिनट का वक्त

KBC के वो 15 सवाल, जिनके सही जवाब देने में पहले करोड़पति को लगा था बस 21 मिनट का वक्त

KBC Questions: साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' को हर्षवर्धन नवाथे के रूप में पहला  करोड़पति मिला था। उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते थे।। 'KBC 17' के प्रीमियर से पहले जानिए क्या थे हर्षवर्धन से पूछे गए 15 सवाल और उनके सही जवाब...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Aug 06 2025, 01:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. कंप्यूटर के की बोर्ड में सबसे लंबी Key कौन सी है?
Image Credit : Film

1. कंप्यूटर के की-बोर्ड में सबसे लंबी Key कौन-सी है?

A.Enter

B. Back Space

C. Number Lock

D. Space Bar (सही जवाब)

2.अगर आप तिरुपति मंदिर की यात्रा करते हैं तो आप किस राज्य में होंगे?

A. कर्नाटक

B. आंध्रप्रदेश (सही जवाब)

C. तमिलनाडु

D. केरल

3. भजन 'पग में घुंघरू बांध मीरा नाची रे' किसने कंपोज किया था?

A. तुकाराम

B. सूरदास

C. मीराबाई (सही जवाब)

D. चैतन्य

इसे भी पढ़ें : KBC में सिर्फ 21 मिनट में करोड़पति बन गया था यह शख्स

25
4. अगर घड़ी में 3 बजे हैं तो घंटे और मिनट की सुई के बीच कितने डिग्री का कोण होगा?
Image Credit : Facebook

4. अगर घड़ी में 3 बजे हैं तो घंटे और मिनट की सुई के बीच कितने डिग्री का कोण होगा?

A. 45

B. 90 (सही जवाब)

C. 360

D. 180

5. राशि चक्र में जो राशि सिंह के चित्र द्वारा दर्शाई जाती है, उसका नाम क्या है?

A. कर्क

B. वृषभ

C. सिंह (सही जवाब)

D. मीन

6. टीवी शो 'महाभारत' में जिस एशियन गोल्ड मैडलिस्ट ने भीम की भूमिका निभाई थी, उनका नाम क्या था?

A. भीम सिंह

B. प्रवीण कुमार (सही जवाब)

C. दारा सिंह

D. पंगल सिंह

इसे भी पढ़ें : KBC की पहली सेलेब्रिटी करोड़पति हैं काजोल, इस सवाल का सही जवाब देकर जीते थे 1 CR

35
7. भारत के अंतिम वायसराय की पत्नी का नाम क्या था?
Image Credit : Getty

7. भारत के अंतिम वायसराय की पत्नी का नाम क्या था?

A. डायना

B. सारा

C. एलिजाबेथ

D. एडविना (सही जवाब)

8. इनमें से कौन अंडे देकर प्रजनन नहीं करती हैं?

A. व्हेल्स (सही जवाब )

B. मुर्गियां

C. मगरमच्छ

D. सांप

9. ब्रह्मपुत्र और सतलज नदियां ऊपरी हिमालय के किस स्रोत के पास से होकर निकलती हैं?

A. गोदावरी

B. सियाचिन

C. मानसरोवर (सही जवाब)

D. यमुनोत्री

45
10. पाकिस्तान के राष्ट्रपति (2000-2001 में) कौन हैं?
Image Credit : Getty

10. पाकिस्तान के राष्ट्रपति (2000-2001 में) कौन हैं?

A. मुशर्रफ

B. गुलाम इशाक खान

C. रफीक तरार (सही जवाब)

D. फारुक अहमद लोगरी

11. वन डे क्रिकेट मैच में पहले 15 ओवर्स के लिए कितने फील्डर 15 यार्ड सर्किल से बाहर रह सकते हैं?

A. 3

B. 4

C. 5

D. 2 (सही जावाब)

12. दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?

A. इंदिरा गांधी

B. गोल्डा मिएर

C. सिरीमावो भंडारनायके (सही जवाब)

D. मार्गरेट थैचर

55
13. 'महाभारत' में द्रौपदी के जुड़वां भाई का नाम क्या था?
Image Credit : Screenshot

13. 'महाभारत' में द्रौपदी के जुड़वां भाई का नाम क्या था?

A. पारिक्षित

B. द्रुपद

C. धृष्टद्युम्न (सही जवाब)

D. इक्ष्वाकु

14. किस भारतीय राज्य में हिंदुओं का प्रतिशत सबसे ज्यादा है?

A. उत्तर प्रदेश

B. मध्य प्रदेश

C. हिमाचल प्रदेश (सही जवाब)

D. ओड़िसा

15. भारतीय संविधान इनमें से किसे संसदीय कार्य प्रक्रिया में हिस्सा लेने की इजाज़त देता है?

A. सोलिसिटर जनरल

B. अटॉर्नी जनरल (सही जवाब)

C. कैबिनेट सेक्रेटरी

D. चीफ जस्टिस

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
कौन बनेगा करोड़पति
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss Tamil 9 Winner दिव्या गणेश कौन हैं, कितनी रकम लेकर शो से घर लौटीं
Recommended image2
The 50: कब-कहां देखने मिलेगा शो, होस्ट कौन और कितने कंटेस्टेंट्स हुए फाइनल?
Recommended image3
OTT Release This Week: इस हफ्ते आ रहीं 9 फ़िल्में, 8 नई वेब सीरीज, जानिए क्या कहां देखें?
Recommended image4
Khatron ke Khiladi 15 : जानिए कब शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो, कौन-कौन होगा कंटेस्टेंट?
Recommended image5
Bhumi Pednekar Daldal OTT Release: भूमि पेडनेकर की धांसू क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़, कब और कहां देखेंY
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved