- Home
- Entertainment
- TV
- KBC का पहला करोड़पति बच्चा अब बन चुका IPS, इन 15 सवालों के सही जवाब देकर जीता था शो
KBC का पहला करोड़पति बच्चा अब बन चुका IPS, इन 15 सवालों के सही जवाब देकर जीता था शो
KBC Questions And Correct Answers: 'कौन बनेगा करोड़पति' वह शो है, जिसने बीते 25 साल में देश को कई करोड़पति दिए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है, जो अब बड़ा होकर आईपीएस ऑफिसर बन चुका है। जानिए इस बच्चे, उससे पूछे गए 15 सवालों और सही जवाबों के बारे में...

KBC में करोड़पति बना बच्चा, जो अब है IPS
हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं, उसका नाम है रवि मोहन सैनी, जिन्हें 2021 में पोरबंदर गुजरात का सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) नियुक्त किया गया। अलवर, राजस्थान के रहने वाले रवि जब 2001 में 'कौन बनेगा करोड़पति जूनियर' में हॉट सीट पर पहुंचे थे, तब वे 10वीं क्लास में थे। उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीते थे। खास बात यह है कि उन्होंने पहले ही सवाल पर ऑडियंस पोल लाइफलाइन ली थी। लेकिन बाद में वे जिस कदर खेले, वह देखकर ना केवल अमिताभ बच्चन, बल्कि टीवी के सभी दर्शक भी हैरान रह गए थे। 2012 में रवि सैनी जयपुर के गांधी मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। 2014 में उन्होंने सिविल सर्विसेस का एग्जाम दिया और देशभर में 461वीं रैंक हासिल की। नीचे नज़र डालिए रवि सैनी से पूछे गए सभी 15 सवालों पर एक नज़र...
इसे भी पढ़ें : KBC के वो 15 सवाल, जिनके सही जवाब देने में पहले करोड़पति को लगा था बस 21 मिनट का वक्त
1. इनमें से कौन-सा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट दो अलग-अलग हिस्सों में नहीं आता है?
A. पियानो (सही जवाब)
B. झांझ
C. वायलिन
D. तबला
2. हाथी के सबसे लंबे दांत का नाम क्या है?
A. मस्क
B. टस्क (सही जवाब)
C. डस्क
D. हस्क
3. अगर कोई शब्द Q अक्षर से शुरू होता है तो इसके बाद किस अक्षर के सबसे ज्यादा आने की संभावना है?
A. W
B. U (सही जवाब)
C. V
D. A
4. अगर आप एक शतक और एक दशक को जोड़ दें तो आपको क्या संख्यात्मक मान प्राप्त होगा?
A. 1110
B. 1010
C. 110 (सही जवाब)
B. 1100
इसे भी पढ़ें : KBC की पहली सेलेब्रिटी करोड़पति हैं काजोल, इस सवाल का सही जवाब देकर जीते थे 1 CR
5. वायुमंडल में सबसे ज्यादा प्रचुर मात्रा में पाई जाने वाली गैस कौन-सी है?
A. ऑक्सीजन
B. नाइट्रोजन (सही जवाब)
C. कार्बन डाइऑक्साइड
D. ओज़ोन
6. कौन-से तबला वादक हैं, जिनका नाम भारत के एक पूर्व राष्ट्रपति से मिलता है?
A. किशन महाराज
B. फ़याज़ खान
C. संदीप दास
D. जाकिर हुसैन (सही जवाब)
7. पवित्र कुरान किस भाषा में लिखी गई थी?
A. हिब्रू
B. उर्दू
C. अरबी (सही जवाब)
D. फ़ारसी
8. 'नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं' में बच्चा औरों से अपने साथ क्या गाने के लिए कहता है?
A. वंदे मातरम्
B. जय जवान
C. जय हिंद (सही जवाब)
D. जन गण मन
9.चंगेज खान का जन्मस्थान किस आधुनिक देश में मिलेगा?
A. किर्गिज़स्तान
B. मंगोलिया (सही जवाब)
C. तजाकिस्तान
D. कजाखस्तान
10. इनमें से किस ग्रह का नाम किसी रोमन देवता के नाम पर नहीं रखा गया है?
A. जुपिटर
B. मार्स
C. अर्थ (सही जवाब)
D. मरकरी
11. इनमें से कौन-सा राज्य विदेशी मुल्क के साथ सीमा साझा करता है?
A. छत्तीसगढ़
B. उत्तरांचल (सही जवाब)
C. झारखंड
D. मध्य प्रदेश
12. इनमें से कौन मुग़ल शासक के दरबार के नव-रत्नों में से एक नहीं थे?
A. टोडरमल
B. तानसेन
C. बैजू बावरा (सही जवाब)
D. बीरबल
13. ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रप्रमुख (2001 में) कौन है?
A. पॉल कीटिंग
B. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (सही जवाब)
C. ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग
D. जॉन हॉवर्ड
14. प्राचीन कहानी संग्रह 'हितोपदेश' की कहानियां मूलरूप से किस भाषा में लिखी गई थीं?
A. पाली
B. अपभ्रंश
C. संस्कृत (सही जवाब)
D. तमिल
15. 1992 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने?
A. विश्वनाथन आनंद (सही जवाब)
B. सचिन तेंडुलकर
C. गीत सेठी
D. लिएंडर पेस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।