‘राइज एंड फॉल 2’ शो से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव ने इरीना रुदाकोवा के साथ डेटिंग की चर्चाओं पर सफाई दी है। उन्होंने इरीना को दोस्त बताया और कहा कि दोस्ती का मतलब प्यार नहीं होता।

बिहार के नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन से ज्यादा प्राइवेट लाइफ और रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में विदेशी कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा के साथ उनकी नजदीकियां देखने को मिली थीं। दोनों के बीच फ्लर्टिंग और दोस्ती के वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। शो से बाहर आने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने इसे लेकर सफाई दी है।

इरीना के साथ रिश्ते पर क्या बोले तेज प्रताप?

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में इरीना रुदाकोवा के साथ अपने रिश्ते पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि शो में दोनों की अच्छी दोस्ती थी और वे एक-दूसरे से बातचीत करते थे। लेकिन दोस्ती को प्यार का नाम देना सही नहीं है।तेज प्रताप ने कहा कि शो में उनकी पहचान कई लोगों से हुई थी। ऐसे में सिर्फ इरीना के साथ उनकी नजदीकियों को अलग नजरिए से देखना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दोस्त बनने का मतलब यह नहीं कि हर दोस्त के साथ प्यार का रिश्ता हो जाए।

विदेशी मैडम ज्यादा क्लोज होना चाह रही थी'

तेज प्रताप ने बातचीत में इरीना के व्यवहार को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शो छोड़ने की बात कही, तो इरीना ने उनसे कहा था कि उनके जाने पर वह मर जाएंगी। तेज प्रताप के मुताबिक, उन्हें इरीना की यह बात थोड़ी अटपटी लगी।उन्होंने कहा कि उनके लिए शो के सभी लोग दोस्त थे, लेकिन उन्हें लगा कि इरीना कुछ ज्यादा ही करीब आना चाह रही थीं। तेज प्रताप ने इसे ही लेकर कहा कि,'हमारे लिए तो सभी लोग दोस्त हैं।'

'पहला केस खत्म नहीं हुआ है और दूसरे..'

तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनसे दोस्ती हम कर रहे हैं, इसका मतलब ये नहीं कि प्यार कर लेंगे। उन्हें गुलाब दे देंगे। अभी मेरा पहला केस खत्म नहीं हुआ. हम दूसरे केस में लग जाएंगे क्या?

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: ‘एक्स-बॉयफ्रेंड को दिल वाला इमोजी…’ ऐश्वर्या से रिश्ते पर तेज प्रताप ने खोले कई राज

क्यों छोड़ना पड़ा 'राइज एंड फॉल 2'?

तेज प्रताप यादव का रियलिटी शो में सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने करीब दो सप्ताह तक शो में हिस्सा लिया और फिर बीच में ही बाहर निकल गए।रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में चल रहे मामलों और अपनी मजबूरियों के कारण उन्हें शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा। शो से विदाई के दौरान तेज प्रताप भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें शो में कई लोगों से प्यार मिला और नए दोस्त बनाने का मौका भी मिला। उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर को अपनी बहन बताया। उनके जाने पर इरीना रुदाकोवा और स्वरा भास्कर भी भावुक दिखाई दीं।

और पढ़ें: कौन हैं आलिया कुरैशी, जिन पर दिल हार बैठे विजय वर्मा? दूसरे धर्म में बसाएंगे घर?