MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • वो 2 साल, जब KBC को मिले थे सबसे ज्यादा 8 करोड़पति, जानिए क्या थे विनर्स के करोड़ों के सवाल

वो 2 साल, जब KBC को मिले थे सबसे ज्यादा 8 करोड़पति, जानिए क्या थे विनर्स के करोड़ों के सवाल

KBC: 'कौन बनेगा करोड़पति' बीते 25 साल से देश को करोड़पति देता आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो सीजन कौन-सा है, जिसमें सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने एक करोड़ रुपए की रकम जीती थी। ऐसा 2 अलग-अलग सीजन में हुआ है। जानें दोनों सीजन के विनर्स के बारे में…

5 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 10 2025, 04:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सबसे ज्यादा करोड़पति बनाने वाले KBC के दो सीजन
Image Credit : Social Media

सबसे ज्यादा करोड़पति बनाने वाले KBC के दो सीजन

'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वां और 13वां दो सीजन ऐसे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोग करोड़पति बनकर निकले। क्रमशः 2019 और 2021 में टेलीकास्ट हुए इन दोनों सीजन में 4-4 यानी टोटल 8 कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ की रकम अपने नाम की थी। जानिए इन सभी कंटेस्टेंट और उनसे पूछे गए करोड़ रुपए के सवाल के बारे में। साथ ही इन सवालों के सही जवाब भी जान लीजिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
KBC 11 के करोड़पति नं. 1 और नं. 2
Image Credit : Social Media

KBC 11 के करोड़पति नं. 1 और नं. 2

1. सनोज राज

बिहार के सनोज राज 'KBC 11' के पहले करोड़पति बने थे। उन्होंने एक करोड़ रुपए जीतकर 7 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था। यह था सनोज मिश्रा से पूछा गया एक करोड़ का सवाल: -

भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता कभी किसी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री थे?

सही जवाब : न्यायमूर्ति रंजन गोगोई

सनोज राज से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल

वह भारतीय गेंदबाज़ कौन थे, जिनकी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने एक रन लेकर अपना 100वां फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया था?

सही जवाब : गोगुमल किशनचंद

2. बबिता ताड़े

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अंजनगांव की बबिता ताड़े ने KBC 11 में एक करोड़ की रकम जीती थी और 7 करोड़ के सवाल पर क्विट कर दिया था। उनसे पूछा गया 1 करोड़ का सवाल:-

मुगल शासक बहादुर शाह जफर के दरबार के किस कवि ने 1857 के विद्रोह का व्यक्तिगत विवरण 'दास्तान-ए-ग़दर' लिखा था?

सही जवाब : ज़हीर देहलवी

बबिता ताड़े से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल:-

10. इनमें से किस राज्य के सबसे अधिक राज्यपाल भारत के राष्ट्रपति बने हैं?

A. राजस्थान

B. बिहार (सही जवाब)

C. पंजाब

D. आंध्र प्रदेश

इसे भी पढ़ें : KBC: झटके में करोड़पति बन गई थी 1500 रुपए महीना कमाने वाली महिला, उनसे पूछे गए टॉप 10 सवाल

35
KBC 11 के करोड़पति नं. 3 और नं. 4
Image Credit : Social Media

KBC 11 के करोड़पति नं. 3 और नं. 4

3. गौतम कुमार झा

मधुबनी, बिहार के गौतम कुमार झा 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में करोड़पति बने थे। उन्होंने 1 करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ के सवाल पर गेम छोड़ना चुना था। गौतम कुमार झा से पूछा गया एक करोड़ का सवाल:-

भारत में बनी किस जहाज पर फ्रॉंसिस स्कॉट की ने 'डिफेंस ऑफ फोर्ट मैकहेनरी' कविता लिखी थी, जो बाद में अमेरिकी राष्ट्रगान बना?

सही जवाब : एचएमएस मिंडेन।

गौतम कुमार झा से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल :-

20वीं सदी के आरंभ में महात्मा गांधी की मदद से डरबन, प्रिटोरिया और जोहान्सबर्ग में स्थापित तीनों फुटबॉल क्लबों का नाम क्या था?

सही जवाब : पेसिव रजिस्टर्स

4. अजीत कुमार

बिहार के अजीत कुमार 18 साल के कड़े संघर्ष के बाद 'KBC' में पहुंचे थे और उन्होंने 11वें सीजन में एक करोड़ की रकम अपने नाम की थी। उनसे पूछा गया 1 करोड़ का सवाल :-

ब्रिटिश रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया जाने वाला पहला ब्रिटिश उपग्रह कौन सा था?

सही जवाब : प्रोस्पेरो

अजीत कुमार से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल : -

एक ही दिन में दो अलग-अलग मैचों में दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं?

सही जवाब : नवरोज़ मंगल

इसे भी पढ़ें : KBC का पहला करोड़पति बच्चा अब बन चुका IPS, इन 15 सवालों के सही जवाब देकर जीता था शो

45
KBC 13 के करोड़पति नं. 1 और नं. 2
Image Credit : Social Media

KBC 13 के करोड़पति नं. 1 और नं. 2

5.डॉ. नेहा शाह

2021 में उत्तराखंड के चंपावत से 'KBC 13' में हॉट सीट पर पहुंचीं डॉ. नेहा शाह ने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया और फिर 7 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया। उनसे पूछा गया 1 करोड़ का सवाल :-

शेनझोउ 5 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी व्यक्ति कौन थे?

सही जवाब : यांग लिवेई

डॉ. नेहा शाह से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल

इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच 1972 की ऐतिहासिक भारत-पाक वार्ता शिमला में किस स्थान पर हुई थी?

सही जवाब : बार्न्स कोर्ट

6. हिमानी बुंदेला

आगरा, उत्तर प्रदेश की हिमानी बुंदेला 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की दूसरी करोड़पति बनी थीं। उन्होंने 7 करोड़ के सवाल पर गेम छोड़ दिया था। उनसे पूछा गया 1 करोड़ का सवाल:-

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के लिए जासूस के रूप में काम करने के लिए नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्म नाम का इस्तेमाल किया था?

सही जवाब : जीन-मैरी रेनियर

हिमानी बुंदेला से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल

डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत शोध प्रबंध का शीर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई थी?

सही जवाब : द प्रॉब्लम ऑफ़ रुपीज

55
KBC 13 के करोड़पति नं. 3 और नं. 4
Image Credit : Social Media

KBC 13 के करोड़पति नं. 3 और नं. 4

7.साहिल अहिरवार

मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले साहिल अहिरवार ने 'KBC 13' में 1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम की थी। वे 7 करोड़ के सवाल पर गेम छोड़कर चले गए थे। उनसे पूछा गया एक करोड़ का सवाल:-

संस्कृत वाक्यांश 'अतिथि देवो भव', जिसका अर्थ है 'अतिथि भगवान है', किस उपनिषद से लिया गया है?

सही जवाब: तैत्तिरीय उपनिषद

साहिल अहिरवार से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल

वह कौन सा एकमात्र पक्षी है जिसका पाचन तंत्र गोजातीय की तरह वनस्पतियों का किण्वन करता है, जिससे वह केवल पत्तियां और कलियां ही खा पाता है?

सही जवाब : होआट्ज़िन

8. गीता सिंह गौर

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13' में मध्यप्रदेश की गीता सिंह गौर ने एक करोड़ रुपए की राशि अपने नाम की थी। उन्होंने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब बिना लाइफ लाइन के दिया। लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया। उनसे पूछा गया एक करोड़ का सवाल :-

पी. के. गर्ग और होमी डी. मोतीवाला किस खेल में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले एकमात्र दो खिलाड़ी हैं?

सही जवाब : नौकायन (Yatching)

गीता सिंह गौर से पूछा गया 7 करोड़ का सवाल:-

इनमें से कौन सा नाम अकबर के तीन पोतों के नामों में से एक नहीं है, जब उन्हें जेसुइट पादरियों को सौंपे जाने के बाद कुछ समय के लिए ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया था?

A.  डॉन फेलिप 

B. डॉन हेनरिक

C. डॉन कार्लोस

D.  डॉन फ्रांसिस्को (सही जवाब)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
कौन बनेगा करोड़पति
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss में कभी 2.5 करोड़ लेते थे सलमान खान, अब आया जबरदस्त उछाल, सीजन 20 में मिलेंगे इतने करोड़
Recommended image2
क्रिकेट की पिच के बाद टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा, इस शो को लेकर आ रहे हैं 'हिटमैन'
Recommended image3
KBC 18: 25 लाख जीतने के बाद पिता ने मांगी 'छोटी सी नौकरी', बोले- बेटे को काम दे दीजिए बस...
Recommended image4
आकांक्षा चमोला ने 'Sexuality' पर कहा ये, महिलाओं की जिंदगी पर कही बड़ी बात
Recommended image5
'किसी को बताना मत', अमिताभ बच्चन ने खोला अपना बड़ा राज, एक्टर नहीं कुछ और बनने की थी चाहत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved