एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सेलेब्स बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी जलवा बिखर रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर करीना कपूर खान तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं इन सेलेब्स का डेब्यू हिट रहा या फ्लॉप..
अनन्या पांडे ने वेब सीरीज 'कॉल मी बे' से ओटीटी डेब्यू किया था। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इसे भारत में पहला स्थान मिला था। वहीं 35 देशों में ट्रेंड भी की थी, जिससे यह उनका सफल डेब्यू माना जा सकता है।
29
जुनैद खान
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और 22 देशों में टॉप 10 में रही, साथ ही भारत सहित चार देशों में नंबर 1 पर भी रही।
39
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। यह फिल्म कुछ लोगों को यह पसंद आई, जबकि कुछ ने इसे फ्लॉप कहा।
इब्राहिम अली खान ने फिल्म 'नादानियां' से डेब्यू किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और सुपर फ्लॉप साबित हुई थी।
59
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने फिल्म 'जाने जान' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई, वहीं कुछ को यह ठीक-ठाक लगी। हालांकि, सबने करीना के परफार्मेंस की जमकर तारीफ की।
69
कृति सेनन
कृति सेनन का ओटीटी डेब्यू 'दो पत्ती' से हुआ था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे, लेकिन इसे नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक माना जाता है।
79
फरदीन खान
फरदीन खान ने भी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू किया था। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं लोगों ने इसमें फरदीन की खूब तारीफ की थी।
89
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू किया था। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं यह एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
99
वाणी कपूर
वाणी कपूर फिल्म 'मंडला मर्डर्स' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं, जो 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।