TMKOC में दया बेन को 28 साल की लड़की करेगी रिप्लेस? इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Published : May 14, 2024, 12:01 PM IST
TMKOC

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेनिफर मिस्त्री नई दया के बारे में बात कर रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन लंबे समय से गायब हैं। दिशा, जो असित मोदी के शो में दया जेठालाल गड़ा की भूमिका निभाती थीं, 2017 से शो से गायब हैं। ऐसे में लोग दया बेन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शो की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की एक पुरानी क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वो उस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रही हैं, जो शो में दया का किरदार निभाने वाली थी।

जेनिफर ने दया के रोल के बारे में की बात

जेनिफर उस वायरल वीडियो में कहती हैं, 'वह 100% दया है। एक बेचारी लड़की को तो मालूम है कि 3 साल से उसका ऑडिशन ले रहे हैं। दिल्ली से उसको बुलाते हैं। एकमात्र बात यह है कि वो बहुत छोटी है। मुझे लगता है कि वो 28-29 साल की है, बहुत एज गैप दिखेगा करके उसका नहीं हुआ। लेकिन बिल्कुल दिशा। उसका हमारा साथ मॉक शूट में हुआ। हमारा, दिलीप जी का, अमित का, टप्पू सेना का, सबका अलग-अलग हुआ है। बेशक थोड़ा चेहरा अलग है, लेकिन तैयार होगी और अपने आंख बंद की तो आपको फर्क ही नहीं पता लग सकता।'

शो के कई कलाकारों ने छोड़ा शो

आपको बता दें दिशा 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम कर रही थीं। उन्होंने सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी और तब यह कहा जा रहा था कि वो 5 महीने बाद शो में वापसी करेंगी। फिर नवंबर 2017 में दिशा ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन शो से लीव लिए हुए उन्हें पूरे 7 साल हो गए। दिशा के शो छोड़ने के बाद शो के कई कलाकारों ने इसे छोड़ दिया जैसे, भव्या गांधी, शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, नेहा मेहता, आदि। हाल ही में, राज अनादकट, जो शो में टप्पू की भूमिका निभाते थे, ने भी शो छोड़ दिया।

और पढ़ें..

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और शूटर गिरफ्तार

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 Voting Trend में सबसे बड़ा उलट फेर, NO.1 पर इसने जमाया कब्जा
Bigg Boss 19 Finale Promo: डांस फ्लोर पर कुनिका-नेहल-फरहाना, मचाएंगी जमकर हंगामा