Panchayat 4 Trailer: फुल ऑन मसाला-मजा और ड्रामा, धमाकेदार है पंचायत वेब सीरीज का ट्रेलर

Published : Jun 11, 2025, 12:26 PM ISTUpdated : Jun 11, 2025, 12:48 PM IST
Panchayat 4 Trailer Release

सार

Panchayat 4 Trailer: इंतजार खत्म और आखिरकार रिलीज हो ही गया पंचायत 4 का ट्रेलर है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इस बार की सीरिज काफी धमाकेदार होने वाली है। सीरीज 24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Panchayat 4 Trailer Release: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 4 (Panchayat 4) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। सामने आया ट्रेलर बेहद धमाकेदार और मजेदार है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। साथ ही इस चुनाव में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी घमासान भी देखने मिलेगा। बता दें कि जितेंद्र कुमार, नीता गुप्ता और रघुबीर यादव की इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम पर 24 जून से स्ट्रीम किया जाएगा। अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर लिखा- शुरू हो चुका है इलेक्शन, मंजू देवी या क्रांति देवी किसका होगा सिलेक्शन। #PanchayatOnPrime, का नया सीजन 24 जून से।

 

क्या है पंचायत 4 के ट्रेलर में खास

पंचायत 4 के 2 मिनट 38 सेकंड के धमाकेदार ट्रेलर में दिखाया कि फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहां आमने-सामने होगी मंजू देवी और क्रांति देवी। चुनावी रैली, गाना-बजाना, बड़े-बड़े वादे और जबरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव की रंगत बदली नजर आ रही हैं। दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने और नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं, गांव की गलियों में गूंजते देसी गाने और जोश से भरे नारों के बीच सचिव जी के साथ जबरदस्त मारपीट भी हो जाती है, जिससे उनके पक्ष के लोग हंगामे पर उतर आते हैं। ट्रेलर में फुल ऑन मसाला, मजा, ड्रामा के साथ फुलेरा की राजनीति को जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है।

पंचायत 4 की स्टारकास्ट के बारे में

एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा गांव की हंसी-ठिठोली और छोटी-मोटी तू-तू मैं-मैं देखने को मिलने वाली है। इस बार नई चुनौतियों के साथ-साथ पुराने चेहरे फिर लौट रहे हैं। साथ ही इनके साथ शानदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। पंचायत के नए सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे कलाकार है।

पंचायत 4 प्राइम वीडियो पर

आपको बता दें कि वेब सीरीज पंचायत 4 को इसी महीने की 24 तारीख से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। पंचायत को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। इसके डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 के सनी देओल से क्यों हो रही अनुपमा की तुलना, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे
The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर