PHOTOS: पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस, रियल लाइफ में है 1 बच्चे की मां

Published : Feb 10, 2023, 09:11 PM ISTUpdated : Feb 10, 2023, 09:13 PM IST

टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर' (Jodha Akabar) में जोधाबाई का रोल प्ले कर घर-घर में पहचान बना चुकीं परिधि शर्मा फिलहाल टीवी से दूर अपने घर-परिवार में बिजी हैं। बता दें कि एक बच्चे की मां होने के बाद भी परिधि शर्मा पहले से ज्यादा फिट और खूबसूरत हो गई हैं।

PREV
18

बता दें कि परिधि ने करियर की शुरुआत में ही शादी कर ली थी। उन्होंने अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की है। शादी के 5 साल बाद यानी नवंबर, 2016 में परिधि एक बेटे की मां बनीं। 

28

प्रेग्नेंसी के दौरान परिधि शर्मा ने एक्टिंग से ब्रेक लेते हुए मदरहुड एन्जॉय किया। परिधि के बेटे का नाम रिधार्व है और वो अब 6 साल का हो चुका है। 

38

बता दें कि 6 साल के बेटे की मां होने के बावजूद परिधि ने खुद को बेहद फिट रखा है। यही वजह है कि 35 साल की उम्र में परिधि पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं।  

48

परिधि इतनी फिट और खूबसूरत हैं कि लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज जानना चाहते हैं। हाल ही में परिधि ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इस पर उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि उनका नया प्रोजेक्ट कब आएगा। 

58

बता दें कि टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ के बाद परिधि ने 'ये कहां आ गए हम' (2016) में काम किया था। हालांकि, इसी दौरान प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें लंबा ब्रेक लेना पड़ा। 

68

बाद में परिधि ने 2018 में कमबैक किया और सीरियल 'पटियाला बेब्स' में नजर आईं। इसमें उन्होंने बबीता चड्ढा का रोल निभाया, जो एक टीनेज लड़की की मां का किरदार था। 

78

इस सीरियल के बाद परिधि 2020 में 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में नजर आईं। बाद में उन्होंने 2021 में एक और सीरियल 'चीकू की मम्मी दूर की' में काम किया। इसमें परिधि नूपुर जोशी के रोल में नजर आईं।

88

परिधि शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने तेरे मेरे सपने, रुक जाना नहीं, जोधा अकबर, कोड रेड, ये कहां आ गए हम, पटियाला बेब्स, जग जननी मां वैष्णो देवी और चीकू की मम्मी दूर की जैसे सीरियल्स में काम किया है। 

ये भी देखें : 

देवोलीना ने पति संग शेयर की PHOTO तो उड़ने लगा मजाक, एक बोला-कुछ दिन पहले राखी सावंत भी ऐसे ही खुश थी
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories