कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हमला, खालिस्तानी आतंकी ने चलाई गोलियां

Published : Jul 10, 2025, 06:55 PM ISTUpdated : Jul 10, 2025, 07:40 PM IST
Kapil Sharma

सार

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी हुई। इस रेस्टोरेंट का नाम KAP'S CAFE है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसे खोला था। 

Kapil Sharma Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी हुई। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने इस कैफे पर 9 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं है। कपिल के इस रेस्टोरेंट का नाम KAP'S CAFE है। कपिल ने इसे अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर 7 जुलाई को खोला था।

वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स कार में बैठा नजर आ रहा है और वो कार के अंदर से ही कैफे पर फायरिंग कर रहा है। इसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

 

कितने चलाई कपिल के कैफै पर गोलियां ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल के रेस्टोरेंट पर हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी और BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता ने ली है। हरजीत सिंह लाडी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी, कपिल शर्मा के एक पुराने बयान से नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने उनके कैफे पर गोलियां चलाई हैं। इस घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम वहां पहुंची हैं।

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट

कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो अपने हिट शो कपिल शर्मा शो सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। इस शो का प्रीमियर 21 जून को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इसके पहले एपिसोड में सलमान खान और दूसरे में मेट्रो इन डिनो के कलाकार नजर आए। वहीं तीसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेटरों ने शिरकत की, जबकि इस शनिवार को प्रसारित होने वाले चौथे एपिसोड में जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, प्रतीक गांधी और जीतेंद्र कुमार जैसे पॉपुलर सेलेब्स नजर आएंगे। इसके अलावा वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 19 Grand Finale OTT पर कहां कितने बजे देखें, कितनी है प्राइज मनी, यहां जानिए सबकुछ
कोर्ट मैरिज के 2 महीने बाद सारा खान ने हिंदू रीति रिवाज से की दूसरी शादी, बनी 'रामायण' के लक्ष्मण की बहू