करण सिंह ग्रोवर को TV की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने जड़ा था तमाचा, जानें फिर क्या हुआ

Published : Nov 07, 2024, 07:14 PM IST
Karan Singh Grover

सार

करण सिंह ग्रोवर की तीन शादियां चर्चा का विषय रही हैं। जेनिफर विंगेट ने उन्हें धोखा देने के आरोप में थप्पड़ मारा था। आखिर क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा रहते हैं। दरअसल करण ने एक या दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं और यही वजह है कि वो अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी, लेकिन ये एक साल के अंदर ही टूट गई थी। इसके बाद करण ने 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी। शादी के दस महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। इस दौरान जेनिफर ने उनपर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके साथ ही जेनिफर ने कुछ ऐसा किया था, जिससे सभी लोग शॉक रह गए थे।

जेनिफर ने इस वजह से करण सिंह ग्रोवर को मारे थे थप्पड़

दरअसल हुआ यह था कि करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की थी। शादी के समय दोनों का प्यार इतना था कि दोनों सरेआम कैमरे पर एक-दूसरे को लिप लॉक किया करते थे। हालांकि, कुछ समय बाद जेनिफर ने करण को किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और सरेआम उनपर धोखा देने का आरोप लगा दिया। इस घटना के बाद जेनिफर बुरी तरह टूट गई थीं। इसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर करण को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद दोनों के बीच बात चीज खत्म हो गई थी और फिर दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।

ऐसे रंगे हाथ पकड़े गए थे करण सिंह ग्रोवर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर ने करण को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निकोल संग के साथ पकड़ा था। वहीं कहा जाता है कि करण ने अपनी पहली पत्नी श्रद्धा को भी निकोल की वजह से धोखा दिया था। हालांकि, करण सिंह ग्रोवर और निकोल का रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला और दोनों अगल हो गए थे, लेकिन इसके बाद करण पर चीटर का आरोप लग गया।

करण-बिपाशा की ऐसे हुई थी शादी

इसके बाद करण की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई। दोनों ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। शूटिंग के समय दोनों की नजदीकियां बड़ीं। ऐसे में मेकर्स ने भी दोनों के अफेयर की स्ट्रेटजी बनाई, लेकिन इसके बाद दोनों को सच में एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिर कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में एक-दूसरे से शादी कर ली। इस शादी से करण और बिपाशा की एक बेटी है।

और पढ़ें..

वो हीरोइन, जो राहुल गांधी को करना चाहती थी डेट? बनी मुस्लिम घराने की बहू

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की