Published : Aug 05, 2025, 11:11 AM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 02:52 PM IST
Kajol At KBC: बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा काजोल 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल कुछ मामलों में पहली एक्ट्रेस साबित हुई हैं और इन्हीं में शामिल है 'कौन बनेगा करोड़पति' में उनका 1 करोड़ रुपए जीतना।
अमिताभ बच्चन के गेम शो में वैसे तो आम लोग हॉट सीट पर पहुंचते हैं और सवालों के जवाब देकर मोटी रकम अपने नाम करते हैं। लेकिन सेलेब्रिटीज भी इस शो का अहम् हिस्सा रहे हैं। वे यहां चैरिटी के लिए खेलने आते हैं और जो रकम जीतते हैं, उसे किसी नेक काम में लगा देते हैं। काजोल ना केवल बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठी हैं, बल्कि उन्होंने यहां से 1 करोड़ रुपए की रकम भी जीती है। इस शो से करोड़पति बनने वाली वे पहली सेलेब्रिटी हैं।
25
KBC के किस सीजन में काजोल ने जीते थे 1 करोड़ रुपए?
यह 'कौन बनेगा करोड़पति' के दूसरे सीजन की बात है, जो 2005 में स्टार प्लस चैनल पर टेलीकास्ट हुआ था। 18 सितम्बर 2005 वाले एपिसोड में काजोल पति अजय देवगन के साथ शो में पहुंची थीं और हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने 1 करोड़ रुपए की रकम जीती थी। यह दशहरा स्पेशल एपिसोड था और काजोल-अजय कैंसर सोसाइटी के लिए खेल रहे थे। 13 सवालों का जवाब उन्होंने दो लाइफलाइन के इस्तेमाल से दिया था और 50 लाख रुपए जीत लिए थे। 14वां सवाल 1 करोड़ रुपए का था, जिसके लिए उन्होंने तीसरी लाइफलाइन फोन ऑफ़ फ्रेंड ली थी।
35
KBC में काजोल और अजय से पूछा गया 1 करोड़ का सवाल क्या था?
अमिताभ बच्चन ने काजोल और अजय से 14वां सवाल 1 करोड़ के लिए पूछा था, जो इस प्रकार था: -
10 रुपए के नोट पर इनमें से किस जानवर का चित्र अंकित नहीं होता है?
A. बाघ
B. हिरण
C. हाथी
D. गैंडा
काजोल और अजय ने इस सवाल का जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए मुंबई में अपने दोस्त किरण को फोन लगाया, जिन्होंने उन्हें सही जवाब बताया, जो कि 'हिरण' है। इसके चलते उन्होंने 1 करोड़ की रकम अपने नाम की।
45
KBC 7 में काजोल ने जीते थे 12.50 लाख रुपए
KBC के दूसरे सीजन में काजोल पहली बार हॉट सीट पर बैठी थीं। लेकिन उसके बाद वे 3 बार और इस शो में नज़र आ चुकी हैं। 10 नवम्बर 2013 को काजोल KBC के 7वें सीजन में हॉट सीट पर बैठी थीं। यह बाल दिवस स्पेशल एपिसोड था और काजोल ने मध्य प्रदेश के एक गांव से आए 5 साल के बच्चे मयंक के साथ 'हेल्प द चाइल्ड रीच 5' इनिशिएटिव को सपोर्ट करने के लिए सवाल-जवाब का यह खेल खेला था। उन्होंने 12.50 लाख रुपए जीते थे और अपनी ओर से 50 लाख रुपए की मदद अलग से इस इनिशिएटिव को दी थी।
55
काजोल 2018 में भी KBC में पहुंची
2018 में भी काजोल ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में दस्तक दी थी। यह 'KBC' का 10वीं सीजन था और इसके स्पेशल सेगमेंट करमवीर में वे सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट बनी थीं। तारीख थी 14 सितम्बर 2018। काजोल रॉबिन हुड आर्मी के संस्थापक नील घोष के साथ शो पर पहुंची थीं और दोनों ने मिलकर 6.40 लाख रुपए जीते थे। यह रकम उन्होंने NGO रॉबिनहुड आर्मी के फंड में जमा कराई, जो वंचितों को खाना उपलब्ध कराने का काम करता है। 2022 में डायरेक्टर रेवती के साथ अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' को प्रमोट करने भी काजोल 'KBC' (सीजन 14) में पहुंची थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।