KBC 15 में पूछा गया 7 Cr का यह सवाल, जसलीन कुमार कन्फ्यूजन में चूक गए जवाब

Published : Sep 22, 2023, 10:45 AM ISTUpdated : Sep 22, 2023, 12:13 PM IST
Kaun Banega Crorepati 15

सार

Kaun Banega Crorepati 15. अमिताभ बच्चन का सबसे पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 घर-घर में पसंद किया जा रहा है। बीते एपिसोड में शो को इस सीजन का अपना दूसरा करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है, जिसका नाम जसलीन कुमार है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 ( Kaun Banega Crorepati 15) घर-घर में पॉपुलर है। आपको बता दें कि शो को इस सीजन का अपना दूसरा करोड़पति भी मिल गया है, जिसका नाम जसलीन कुमार है और वे उत्तर प्रदेश से हैं। वैसे, जसलीन ने 7 करोड़ का सवाल खेला और गेम शो छोड़ दिया क्योंकि वे जवाब को लेकर कन्फ्यूजन में थे। बाद में जब जसनील से अनुमान लगाने के लिए कहा गया तो उन्होंने सवाल का सही जवाब दिया और ये सुनते ही वे चौंक गए। आपका बताते हैं कि आखिर वो कौन सा सवाल था, जिसका सही जवाब आने के बाद भी जसलीन ने गेम छोड़ दिया।

केबीसी 15 में ये था 7 करोड़ का सवाल

गुरुवार को अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 15 में जसलीन कुमार ने अपना गेम बहुत ही शानदार तरीके से खेला। वे शो के दूसरे करोड़पति बने। फिर उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछा था। सवाल था- भारतीय मूल की लीना गाडे कौन सी रेस जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं?  ऑप्शन था -                                                         A. इंडियानापोलिस 500, B. ले ​​मैन्स के 24 घंटे , C. सेब्रिंग के 12 घंटे, D. मोनाको ग्रांड प्रिक्स। इसका सही जवाब - B. ले ​​मैन्स के 24 घंटे था।

कौन बना था केबीसी के इस सीजन का पहला करोड़पति

कुछ वीक पहले पंजाब के जसकरन सिंह अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में 1 करोड़ रुपए जीतने वाले पहले प्रतियोगी बने। और अब इस सीजन को अपना दूसरा करोड़पति भी मिल गया है। गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में उत्तर प्रदेश के जसनील कुमार ने 1 करोड़ रुपए जीते। आपको बता दें कि सेट पर जसनील कुमार को ठंड लग रही थी तो बिग बी ने अपनी जैकेट उन्हें गिफ्ट में दी।

KBC 15 के कुछ सवाल जो जसनील कुमार से पूछे गए

1.60 लाख रुपए के लिए सवाल

-उत्तर प्रदेश के किस जिले को पहले ज्योतिबा फुले नगर कहा जाता था?

A.कुशीनगर

B.अमरोहा (सही उत्तर)

C.सीतापुर

D.बलरामपुर

3.20 लाख रुपए के लिए सवाल

- वीरेंद्र सहवाग ने अपना एकमात्र वनडे दोहरा शतक किस स्टेडियम में बनाया था?

A. बाराबती स्टेडियम, कटक

B ईडन गार्डन, कोलकाता

C. होलकर स्टेडियम, इंदौर (सही उत्तर)

D. ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई

6.40 लाख रुपए के लिए सवाल

- 2019 में कार्यभार संभालने वाले केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री इनमें से किस पद पर रहे हैं?

A. राज्यपाल

B. मुख्यमंत्री (सही उत्तर)

C. लोकसभा अध्यक्ष

D. उपराज्यपाल

12.50 लाख रुपए के लिए सवाल

-1994 में धूमकेतु शूमेकर-लेवी 9 किस खगोलीय पिंड से टकराया था?

A. चांद

B. रवि

C. मंगल

D. बृहस्पति (सही उत्तर)

25 लाख रुपए का सवाल

- इनमें से किस एक्टर के भाई को तमस पुस्तक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?

A. देव आनंद

B. सुनील दत्त

C. बलराज साहनी (सही उत्तर)

D. धर्मेन्द्र

50 लाख रुपए का सवाल

- 2023 में फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में सिंधु रेड्डी ने इनमें से किस सेवा के मार्चिंग दल का नेतृत्व किया था?

A. भारतीय वायु सेना (सही उत्तर)

B. भारतीय सेना

C. भारतीय नौसेना

D. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड

1 करोड़ रुपए का सवाल

-किसके द्वारा किए गए यज्ञ के बाद बचे सोने का उपयोग पांडवों ने अपने खजाने को फिर से भरने और अश्वमेध यज्ञ आयोजित करने के लिए किया था?

A. विकर्ण

B. मरुत्ता (सही उत्तर)

C. कुबेर

D. लिखिता

ये भी पढ़ें..

इस अंदाज में शादी करने उदयपुर रवाना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

14 साल बाद किया कमबैक नहीं आया काम, Flop क्वीन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

बॉलीवुड की इन 8 सीक्वल का सबको बेसब्री से इंतजार, 1 का आएगा 5वां पार्ट

परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद राघव चड्ढा को मिलेंगे ये 10 नए रिश्तेदार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?