भगवान श्रीकृष्ण बन टीवी पर छाए यह 6 सितारे, इनमें से आपका पसंदीदा एक्टर कौन ?

Published : Sep 02, 2023, 09:00 AM ISTUpdated : Sep 02, 2023, 09:37 AM IST

6 सितंबर 2023 को दुनियाभर में जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को लोग खूब मानते हैं और टीवी उनपर आधारित कई शोज भी देखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं टीवी पर किन किन सितारों ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है।

PREV
16
नीतीश भारद्वाज

टीवी के पॉपुलर एक्टर नीतीश भारद्वाज भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाया था। नीतीश का यह रोल लोगों को काफी पसंद आया था।

26
सौरभ राज जैन

एक्टर सौरभ राज जैन ने भी श्री कृष्ण का किरदार निभाया है। सौरभ साल 2013 में टीवी शो 'महाभारत' में कृष्ण के रोल में नजर आए थे।

36
सुमेध मुद्गलकर

टीवी शो 'राधा कृष्ण' में भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए सुमेध की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।

46
धृति भाटिया

धृति भाटिया ने 'जय श्री कृष्णा' में कृष्ण का बाल किरदार निभाया था। धृति ने शो में शानदार काम कर फैंस का दिल जीत लिया था।

56
विशाल करवाल

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विशाल करवाल ने भी छोटे पर्दे पर कृष्ण का रोल अदा किया है। हाल ऐसा था कि विशाल को लोग असली भगवान समझ कर पूजने तक लगे थे।

66
स्वप्निल जोशी

रामानंद सागर के शो 'श्री कृष्ण' में स्वप्निल जोशी कान्हा का किरदार निभा चुके हैं। इस शो में फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया और उन्हें खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories