
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर शो 'महाभारत' में 'शकुनी मामा' का रोल निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अब उनके यूं चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है। गुफी ने अपने करियर में कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया, लेकिन 'महाभारत' में उनके किरदार 'शकुनी मामा' ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
जानिए गुफी पेंटल का असली नाम
गुफी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखते थे। उनको सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था। क्या आप जानते हैं की गुफी पेंटल का असली नाम सरबजीत पेंटल था। दरअसल गुफी उनका निक नेम था। उनके पेरेंट्स उन्हें प्यार से इसी नाम से बुलाते थे, लेकिन जब वो इंडस्ट्री में आए, तो गुफी नाम से ही उन्हें पॉपुलैरिटी मिली।
गुफी पेंटल ने टीवी के साथ साथ फिल्मों में भी बनाई थी पहचान
गुफी पेंटल ने 'महाभारत' के अलावा 'भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप', 'श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्मफल दाता शनि' आदि टीवी शोज में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने 'देस परदेस', 'दावा' और 'सुहाग' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 'सुहाग' में उन्होंने अक्षय कुमार के मामा का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने 'श्री चैतन्य महाप्रभु' नाम की एक फिल्म का डायरेक्शन भी किया था।
कैसे मिला था गुफी पेंटल को शकुनी मामा का रोल
गुफी पेंटल ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें शकुनी मामा का रोल 'महाभारत' की स्क्रिप्ट राइटर राही मासूम रजा ने ऑफर किया था। इस ऑफर के बाद वो सोच में पड़ गए थे कि उन्हें इस रोल के लिए हां करनी चाहिए या नहीं। क्योंकि उन्हें लगा था कि इस रोल की वजह से लोग उनकी आलोचना करेंगे और उन्हें खरी खोटी सुनाएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।