
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक रियलिटी शो में काम किया था। दोनों ने साथ में एक शो को होस्ट किया था, लेकिन सौम्या का कहना है कि वो शो उनके करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप शो था।
सौम्या टंडन ने की शाहरुख खान की तारीफ
सौम्या ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि वो शाहरुख खान के साथ होस्टिंग करने वाली हैं, तब उन्हें लगा कि उनकी लाइफ बन गई है, लेकिन दुख की बात ये रही कि यह शो उनके करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। सौम्या ने कहा, 'मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह बहुत तेज दिमाग के और चतुर हैं। वो बहुत समझदार और बुद्धिमान हैं। इस शो को करने से पहले मैं उनकी बहुत बड़ी फैन नहीं थी, लेकिन जब मैं उनसे मिली तो मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया।'
सौम्या टंडन ने याद किया शाहरुख खान के साथ शूटिंग के दिन
सौम्या ने शाहरुख खान के साथ शूटिंग के दिनों को याद कर कहा, 'मुझे याद है कि मुझे शाहरुख के साथ शो के लॉन्च इवेंट की होस्टिंग करनी थी। जब मैं आयी तो वो खड़े हो गए, उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि वो इतने बड़े स्टार हैं। सभी सीईओ और अन्य लोग उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनके साथ मेरा समय है। इसलिए, हर कोई तब तक खड़ा रहा जब तक उन्होंने मेरे साथ अपनी रिहर्सल पूरी नहीं कर ली। हमने करीब एक घंटे तक रिहर्सल की थी।'
और पढ़ें..
Oscars 2024 : नॉमिनेशन में ओपनहाइमर और बार्बी ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।