Koffee With Karan : एयर होस्टेस के साथ डेट पर जाने सैफ अली ने किया था कांड ! मां Sharmila Tagore ने खोली पोल

Published : Dec 25, 2023, 10:12 PM ISTUpdated : Dec 25, 2023, 11:36 PM IST
Koffee With Karan

सार

सैफ अली आशिक मिजाज़ हैं। अमृता सिंह से शादी करने, दो बच्चों के बावजूद उनके बारे कई रिलेशनशिप  की खबरें सामने आती रही हैं। हाल ही में कॉफी विथ करन में सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने  उनके बेटे के एयर होस्टेस के लिए कॉलेज छोड़ने का किस्सा बयां किया है    

एंटरटेनमेंट डेस्क, Koffee With Karan: शर्मिला टैगोर ( Sharmila Tagore) ने खुलासा किया कि सैफ अली खान ने डेट पर जाने के लिए यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी । कॉफ़ी विद करण के नए प्रोमो में वेटरन एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए नज़र आई हैं कि सैफ अली खान एक बार एयर होस्टेस के साथ डेट पर जाने के लिए अपने कॉलेज से ही फरार हो गए थे।

Koffee With Karan में शर्मिला टैगोर ने किया बड़ा खुलासा

कॉफ़ी विद करण सीज़न 8 के आगामी एपिसोड का टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस बार करण जौहर के शो में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ नजर आएंगे।

प्रोमो में, शर्मिला ने खुलासा किया कि सैफ अली खान एक बार एयर होस्टेस के साथ डेट पर जाने के लिए  कॉलेज से भाग गए थे। उस घटना को याद करते हुए, शर्मिला ने कहा, "वह यूनिवर्सिटी नहीं गए थे । सैफ ने एयर होस्टेस को बाहर जाने के लिए कहा, इसके बाद वे भी कहीं चले गए।" इस बीच, सैफ ने टोकते हुए कहा कि यह "थोड़ा थोड़ा ज्यादा" है।

 

कॉफी विथ करन के नए एपिसोड का फैंस को इंतज़ार

सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रोमो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा, "सैफ हमेशा बहुत एंटरटेन करते हैं !! श्योर एक दिलचस्प एपिसोड होगा...शर्मिला टैगोर जी और सैफ अली खान की मां-बेटे की जोड़ी...आगे देखूंगा।"

करीना कपूर ने शादीशुदा सैफ से की मोहब्बत

करीना कपूर ने खुद से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता सैफ अली खान से शादी की थी । हालांकि करीना को भी कई बार प्यार हो चुका है। एक्ट्रेस को 13 साल की उम्र में एक एक्टर से प्यार हो गया था । 2003 में रेडिफ़ के साथ एक इंटरव्यू में, करीना कपूर खान ने खुलासा किया कि शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते और सैफ अली खान से शादी से पहले, फिल्म 'आज के शहंशाह' के लीड एक्टर विक्की निहलानी से प्यार हो गया था । करीना और सैफ के दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं। दोनों बेटों के नाम पर खासा विवाद हुआ था ।

ये भी पढ़ें-

34 दिन बाद बंद होगा सलमान खान का Bigg Boss 17, इस बार टूटेगा 1 जबरदस्त रिकॉर्ड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bigg Boss 20 से पहले बड़ा लीक! फाइनल कंटेस्टेंट का नाम हो गया रिवील
The 50: कौन हैं इन 6 कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर और क्या करते हैं?