क्योंकि सास भी कभी बहू थी के 7 सेलेब्स ने कहा दुनिया को अलविदा, आखिरी नाम देख होंगे हैरान

Published : Jun 29, 2025, 06:40 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने कई कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस शो के कई सितारे अब इस दुनिया में नहीं रहे।

PREV
17
सुधा शिवपुरी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'बा' का किरदार निभाने वालीं सुधा शिवपुरी ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। वे शो में समझदार और सशक्त दादी की भूमिका में नजर आईं थीं, जो हर कठिन परिस्थिति में पूरे परिवार को एकजुट रखती थीं। इस शो के खत्म होने के करीब सात साल बाद, 2015 में उनका निधन हो गया था।

27
विकास सेठी

अभिनेता विकास सेठी ने सीरियल में तुलसी (स्मृति ईरानी) के पोते अबीर की भूमिका निभाई थी। उनका यह रोल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था, लेकिन दुखद रूप से, 8 सितंबर 2024 को 48 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। शो अबीर के रूप में उन्हें एक बार फिर देखने की चाह अधूरी ही रह गई।

37
अबीर गोस्वामी

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अभिनेता अबीर गोस्वामी ने रणजीत की भूमिका निभाई थी। फिर साल 2013 में उनका निधन कार्डियक अरेस्ट पड़ने के कारण हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त वे ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे, जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

47
समीर शर्मा

एक्टर समीर शर्मा ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुषार मेहता की भूमिका निभाई थी। वहीं साल 2020 में, समीर ने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था।

57
दिनेश ठाकुर

सीनियर एक्टर दिनेश ठाकुर ने गोवर्धन वीरानी की भूमिका निभाई थी, जो परिवार के मुखिया और अंबा के पति के रूप में नजर आए। वहीं साल 2012 में उनका निधन हो गया था।

67
नरेंद्र झा

मशहूर अभिनेता नरेंद्र झा ने भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अजय अग्रवाल की अहम भूमिका निभाई थी। नरेंद्र झा का निधन साल 2018 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उन्होंने इस शो के अलावा कई फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में भी यादगार अभिनय किया था।

77
इंद्र कुमार

कई हिट फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके एक्टर इंद्र कुमार ने टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर वीरानी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस किरदार के लिए अमर उपाध्याय को रिप्लेस किया था। यह शो इंद्र कुमार का टेलीविजन डेब्यू था, जिसने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई। दुर्भाग्यवश, साल 2017 में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनके अचानक जाने से सभी हैरान रह गए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories