पड़ोसी को गोली मारने वाला 'मधुबाला' का एक्टर भूपेंद्र सिंह गिरफ्तार, 2 साथी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Published : Dec 07, 2023, 03:02 PM IST
Bhupendra Singh

सार

एक्टर भूपेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी है। इस वजह से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनके 2 साथ फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर शो 'मधुबाला...' के एक्टर भूपेंद्र सिंह ने हाल ही में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस घटना के 3 दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस मामले के 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के पास से बत्तीस बोर लाइसेंसी पिस्टल, दस कारतूस, लोहे की रॉड और तलवार भी बरामद की है।

क्या है पूरा मामला?

भूपेंद्र सिंह मुंबई से अपने पैतृक गांव गए थे। इस दौरान खेत की मेढ़ पर लगे एक पेड़ को लेकर भूपेंद्र का अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया। दोनों ही उस पेड़ को अपना बता रहे थे। उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि भूपेंद्र सिंह और गुरदीप के बीच मारपीट हुई, उसके बाद भूपेंद्र ने गुस्से में आकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान गुरदीप के 23 साल के बेटे गोविंद की मौत हो गई। वहीं गुरदीप, उसकी पत्नी और दूसरा बेटे घायल हो गए।

इन पुलिस ऑफिसर्स को किया गया सस्पेंड

इस वारदात के बाद गुरदीप के भाई ने भूपेंद्र सिंह और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि पहले भी गुरदीप और उसके परिवार के लोगों ने भूपेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस वजह से भूपेंद्र सिंह की दबंगई और बढ़ गई थी। हालांकि, अब बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने लापरवाही के आरोप में गांव के कोतवाल, सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें भूपेंद्र सिंह 54 साल के हैं। उन्होंने '857 क्रांति', 'ये प्यार ना होगा कम', 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून', 'एक हसीना थी', 'तेरे शहर में', 'काला टीका' और 'रिश्तों का चक्रव्यूह' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। भूपेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'जय महाभारत' से की थी।

और पढ़ें..

Vimal गुटखा के AD में नहीं दिखेगा ये सुपरस्टार, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार में से एक हुआ बाहर

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?