इंडोनेशिया का शाहरुख़ खान! कौन है यह TV स्टार, जो वहां देता है SRK को टक्कर?

Published : Dec 06, 2024, 10:04 PM ISTUpdated : Dec 06, 2024, 10:05 PM IST
Shaheer Sheikh

सार

शहीर शेख, जिन्हें 'महाभारत' में अर्जुन के रूप में जाना जाता है, उन्हें इंडोनेशिया में शाहरुख़ खान कहा जाता है। कपिल शर्मा शो में उन्होंने इस उपनाम के पीछे का दिलचस्प कारण बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पूरी दुनिया में शाहरुख़ खान को भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के तौर पर देखा जाता है। वे किसी पहचान मोहताज़ नहीं हैं। लेकिन एक देश ऐसा हैं, जहां एक टीवी एक्टर को वहां का शाहरुख़ खान कहा जाता है। हम जिस देश की बात कर रहे हैं, उसका नाम है इंडोनेशिया। और जिस एक्टर को वहां का शाहरुख़ खान कहा जाता है, उनका नाम है शहीर शेख, जिन्हें लोगों ने 'महाभारत' (2013-14) में अर्जुन का किरदार निभाते हुए देखा है। शहीर ने खुद एक बातचीत में यह खुलासा किया था कि आखिर क्यों उन्हें इंडोनेशिया का शाहरुख़ खान कहा जाता है। आइए आपको बताते हैं वजह....

शहीर शेख को क्यों कहा जाता है इंडोनेशिया का शाहरुख़ खान

शहीर शेख इसी साल अक्टूबर में अपनी फिल्म 'दो पत्ती' के प्रमोशन के लिए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने दर्शकों को बताया कि शहीर शेख को इंडोनेशिया का शाहरुख़ खान कहा जाता है। कपिल ने इसके पीछे की वजह खुद शहीर से पूछी। कपिल ने कहा, "शाहीर इंटरनेशनल फिल्म स्टार बन चुके हैं और हमने सुना है कि उन्हें इंडोनेशिया का शाहरुख़ खान कहा जाता है। क्या यह सही है?" जवाब में शहीर ने कहा, "जी हां, कभी-कभी वो लोग मुझे यह कहकर बुलाते हैं। शाहरुख़ वहां बड़े स्टार हैं। उनके लिए इंडिया शाहरुख़ खान है। इसलिए जब मैंने वहां एक शो और कुछ फ़िल्में की तो उन्होंने मुझे इंडोनेशिया का शाहरुख़ खान कहना शुरू कर दिया।"

जम्मू-कश्मीर में जन्मे शहीर शेख ने की है क़ानून की पढ़ाई

अगर शहीर शेख के बारे में ज्यादा बात करें तो उनका पूरा नाम शहीर नवाज़ शेख है। 26 मार्च 1984 को उनका जन्म जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहनवाज़ शेख और मां का नाम दिलशाद शेख है। उनकी दो बहनें हैं, जिनका नाम अलीफा और इफरा है। जम्मू के हर सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल से स्कूलिंग की और फिर भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पुणे के न्यू लॉ कॉलेज से उन्होंने एल.एल. बी किया। बाद में उन्होंने एक लॉ फर्म में जाना शुरू भी कर दिया था। लेकिन मॉडल बनने के इरादे से उन्होंने फोटोग्राफी में करियर बनाया। 

2005 में टीवी की दुनिया में हुआ शहीर शेख का डेब्यू

टीवी पर शहीर शेख की एंट्री ‘सान्या’ (2005-06) से हुई। उनका अगला शो 'क्या मस्त है लाइफ' काफी हिट हुआ। बाद में शहीर को 'झांसी की रानी' और 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' जैसे शोज में देखा गया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने के बाद मिली। बाद में उन्होंने रियलिटी शो 'पनाह असमारा अर्जुन' से इंडोनेशियाई टीवी पर डेब्यू किया और फिर वे वहां शो 'द न्यू ईट बुलागा' में नज़र आए। इंडोनेशियाई टीवी और फिल्मों में वे एक बड़े स्टार के रूप में चमके। 2024 में  'दो पत्ती' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में कृति सेनन (डबल रोल) और काजोल भी लीड रोल में थे।

और पढ़ें…

फर्जी है ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के तलाक की खबर! 5 तस्वीरों में देख लें सबूत

Year Ender 2024: साल की 6 सबसे कमाऊ हॉरर मूवी, अभी OTT पर देख डालें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की