OTT पर सबसे ज्यादा देखी ये 5 वेब सीरीज, लिस्ट में टॉप पर किसका कब्जा?

Published : Jul 08, 2025, 10:22 AM IST

Most Watch Web Series On OTT: बीते वीक डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज को रिलीज किया गया। इनमें कौन सी वेब सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया, इसकी लिस्ट सामने आई है। आइए देखते है कौन सी सीरीज टॉप पर रही है…  

PREV
16

काफी समय से ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्में देखने का ट्रेंड बहुत ज्यादा शुरू हो गया है। दर्शक नई सीरीज देखने को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच ओरमैक्स इंडिया ने बीते वीक सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज की लिस्ट जारी है। देखते है लिस्ट में टॉप पर कौन है।

26

5. करन जौहर के शो द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 1 को काफी पसंद किया गया। दर्शकों ने इस शो बढ़ चाव देखा। आपको बता दें कि ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में द ट्रेटर्स पांचवें नंबर पर रहा। इसे 3.1 मिलियन बार देखा गया। शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था।

36

4. ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो चौथे नंबर पर है। इस शो को 3.2 मिलियन बार देखा गया। बता दें कि इस शो के पहले गेस्ट सलमान खान थे। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

46

3. पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 काफी पॉपुलर हो रही है। ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में क्रिमिनल जस्टिस 4 भी शामिल है। इस सीरीज को 4.8 मिलियन बार देखा गया। इसे जियो हॉस्टार पर देखा जा सकता है।

56

2. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज स्क्वाड गेम 3 इन दिनों दिनों दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। ये ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसे 6.0 मिलियन बार देखा जा चुका है।

66

1. जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता की अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 सबसे ज्यादा पसंद की गई। ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज की लिस्ट में ये टॉप पर है। इसे 7.8 मिलियन बार देखा गया।

Read more Photos on

Recommended Stories