
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) 9 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद फाइनली डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। 37 साल की मौनी की पोस्ट देखकर उनके फैन्स हैरान हैं और चिंता में पड़ गए हैं। वे मौनी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें क्या हुआ था। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि वे धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं।
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट
मौनी ने शनिवार को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की और उनके कैप्शन के लिखा, "9 दिन अस्पताल में रहने के बाद मैं अब किसी भी चीज से बढ़कर ज्यादा गहरी शांति महसूस कर रही हूं।यह बताते हुए बेहद ख़ुशी महसूस हो रही है कि मैं अब घर आ गई हूं और धीरे-धीरे अच्छे से रिकवर हो रही हूं।" मौनी ने इसके आगे अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने दोस्तों को भी धन्यवाद दिया है और लिखा है, "मेरे उन सभी प्यारे दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में दिया, मुझे शुभकामनाएं और अपना प्यार दिया।" इसके आगे उन्होंने पति सूरज नाम्बियार को टैग करते हुए लिखा है, "आपके जैसा कोई नहीं। मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी। ओम नमः शिवाय।"
मौनी रॉय के दोस्त और फैन्स कर रहे सलामती की दुआ
मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से कुछ में वे सूरज के साथ दिखाई दे रही हैं तो कुछ में उन्होंने दिखाया है कि अस्पताल में उनके दिन कैसे बीते। मौनी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जन्नत जुबेर और सोनाली बेंद्रे समेत उनके दोस्तों ने उनकी सलामती की दुआ की है। मौनी के फैन्स भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी को पिछली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'द वर्जिन ट्री' है, जो इसी साल रिलीज होनी है।
और पढ़ें…
इंडिया के 10 सबसे पॉपुलर एक्टर, लिस्ट में बॉलीवुड से सिर्फ 3
सेक्स करते एक्टर ने पढ़ी भगवद गीता, फिल्म 'Oppenheimer' के सीन पर मच रहा बवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।