नहाना-खाना-ब्रश करना सब छोड़ा, खौफनाक है इस TV एक्ट्रेस की वो कहानी

Published : Dec 13, 2024, 07:30 AM IST
nimrit kaur ahluwalia tv show choti sarrdaarni actress mental health and depression

सार

टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने डिप्रेशन के दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें नहाने, खाने और ब्रश करने तक का मन नहीं करता था। जानें, उनके इस मुश्किल दौर के बारे में।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत में ऐसा कई बार होता है कि सेलेब्स मेंटल हेल्थ और एंग्जाइटी के शिकार हो जाते हैं। उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। ऐसे ही कुछ हुआ टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में लीड रोल प्ले करने वाली निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) के साथ। कुछ साल पहले उन्होंने अपने डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर बात की। उन्होंने उन भयानक दिनों को लेकर बताया कि उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। ना वे नहाती थी ना खाना खाती थी और ना ही ब्रश करती थी। उन्हें बस ऐसा लगता था कि सिर्फ सोते रहो और कोई काम ना करो। आइए, जानते हैं ऐसा क्यों हुआ था। निमृत कौर के साथ...

मेंटल हेल्थ पर की थी निमृत कौर अहलूवालिया पोस्ट

छोटी सरदारनी में मेहर की भूमिका में नजर आने वाली निमृत कौर अहलूवालिया ने कुछ साल पहले मेंटल हेल्थ के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की था। उन्होंने कई पोस्ट के जरिए बताया था कि कैसे उन्हें भारी और निराशाजनक दौर से गुजरना पड़ा था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि उन्हें कुछ महीनों से यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चल क्या रहा है। उन्होंने लिखा था कि मानें या ना मानें, लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि दिल और दिमाग दोनों कमजोर हो जाते हैं। हम जो देखते हैं, असल में वैसा होता नहीं है जिसे हम अंदर से महसूस करते हैं। उन्होंने अपने खालीपन को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें ये समझने में काफी मशक्कत करनी पड़ी कि आखिर उनके अंदर खालीपन की भावना का मतलब क्या है।

जागने का मन नहीं करता था- निमृत कौर

निमृत कौर अहलूवालिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा था कि उनका जागने का मन नहीं करता था। ऐसे कई दिनों तक चला जब वे जागना नहीं चाहती थी। उनके कुछ दिन ऐसे भी गुजरे जब वे ना तो नहाती थी और ना ही ब्रश करती थी। सिर्फ बैड पर पड़े-पड़े पंखे को घूरती रहती थीं। घर में उन्हें एक अजीब सी घुटन होती है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी बताया कि इन सब के बावजूद ऐसे दिन भी आए जब उन्हें अच्छा महसूस हुआ और लगा कि अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके इस बुरे दौर से निकलने के लिए फैमिली, फ्रेंड्स, साइकेट्रिस्ट ने मदद की। उन्होंने बताया था-'मैं समझती हूं कि हम सभी किसी न किसी कारण से कुछ अजीबोगरीब अनुभवों से गुजरते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी को ज्यादा बातचीत करने और एक-दूसरे की मदद करने की जरूरत है। मेंटल हेल्थ को बहुत कम आंका गया है, लेकिन इस पर बात करना और शेयर करना बहुत जरूरी है'।

मॉडलिंग से शुरू किया निमृत कौर ने करियर

पढ़ाई पूरी करने के बाद निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 2018 में उन्होंने फेमिना मिस मणिपुर का खिताब जीता था। इसके बाद वे बी फ्राक के म्यूजिक वीडियो मस्तानी में नजर आईं। इसी वीडियो के जरिए उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। 2019 में उन्हें टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में काम करने का मौका मिला। इस शो की वजह से उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली। 2022 में शो खत्म हो गया। फिर वे सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट बनी। इसी साल उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 14 में भी देखा गया।

ये भी पढ़ें…

शोले जैसा जलवा दिखाने बनाई ये फिल्म पर हुई सुपर FLOP, इसलिए कहलाई कल्ट क्लासिक

सबसे तेज 1000Cr कमाने वाली मूवी बनी पुष्पा 2, ढेर KGF2-RRR के रिकॉर्ड

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!