अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की कमाई रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की रिलीज को 7 दिन हो गए हैं।
sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो पुष्पा 2 ने 7 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, इंडिया में फिल्म ने 687 करोड़ कमा लिए हैं।
आपको बता दें कि सबसे तेज यानी 7 दिन में 1000 करोड़ कमाकर पुष्पा 2 ने 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
साउथ स्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को 1000 करोड़ कमाने में तकबीन 10 दिन लगे थे।
यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ 2 को 1000 करोड़ कमाने में 16 दिन लगे थे।
दुनियाभर में तहलका मचाने वाली राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने 16 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।
शहरुख खान की सबसे कमाऊ फिल्म जवान को 1000 करोड़ कमाने में 18 दिनों का वक्त लगा था।
2024 की सबसे कमाऊ प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को 1000 करोड़ कमाने में 25 दिन लगे थे।
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान को 1000 करोड़ कमाने में 27 दिन का समय लगा था।
देश की अबतक की सबसे कमाऊ आमिर खान की फिल्म दंगल को 1000 करोड़ का आंकड़ा छुने में 154 दिन लगे थे।