OTT Upcoming Series: 8 वेब सीरीज के नए सीजन करेंगे धमाका, इस साल रिलीज होंगी बस 3

Published : Jul 17, 2025, 04:24 PM ISTUpdated : Jul 17, 2025, 07:46 PM IST

OTT Upcoming Web Series: आने वाले समय में ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर कई पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन स्ट्रीम किए जाएंगे। इनमें से कुछ सीजन इसी साल तो कुछ 2026 में रिलीज जाएंगे। आइए, जानते हैं इनके बारे में... 

PREV
19

ओटीटी पर वेब सीरीज देखने के ट्रेंड काफी बढ़ गया है। दर्शक हमेशा नई रोमांचक, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं। इसी बीच आपको कुछ धांसू अपकमिंग सीरीज के बारे में बताते हैं।

29

1. वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर 18 जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। इसमें केके मेनन रॉ के तेजतर्रार अधिकारी हिम्मत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सायमी खेर लीड रोल में हैं।

39

2. थ्रिलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम अपने तीसरे सीजन के साथ आ रहा है। ये आने वाले कुछ महीनों में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें शेफाली शाह, हुमा कुरैशी, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग लीड रोल में हैं।

49

3. बरुण सोबती और मोना सिंह की सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज कोहरा सीजन 2 भी नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगा। खबरों की मानें तो इसे अगस्त में रिलीज किया जा सकता है।

59

4. निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा वेब सीरीज द रिवॉल्यूशनरी 2026 में रिलीज होगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांता, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह लीड रोल में हैं।

69

5. मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 की हाल ही में घोषणा की गई थी। इसका नया सीजन 2026 में देखने मिलेगा। इसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार आदि लीड रोल में हैं। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

79

6. मोस्ट फेमस क्राइम वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 4 का सभी को इंतजार हैं। ये सीरीज 2026 में दर्शकों को देखने मिलेगी। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी की ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी।

89

7. वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीजन 4 के साथ वापसी कर रहा है। हालांकि, ये सीरीज भी 2026 में ही देखने मिलेगी। इसमें सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू लीड रोल में हैं। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने मिलेगी।

99

8. शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी का सीजन 2 आ रहा है। इस वेब सीरीज को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही है। ये भी 2026 में रिलीज होगी। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories