शेफाली जरीवाला को याद कर इमोशनल हुए पति पराग त्यागी, शेयर की अनसीन VIDEO

Published : Jul 15, 2025, 10:36 AM IST
Parag Tyagi Share Shefali video

सार

Parag Tyagi emotional post remembering Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद, उनके पति पराग त्यागी ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों साथ में मस्ती करते दिख रहे हैं। इसे शेयर कर पराग ने लिखा, 'मस्ती खोर मेरी गुंडी'।

Parag Tyagi Share Shefali video: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके पति-एक्टर पराग त्यागी का बुरा हाल हो गया है। शेफाली ने 27 जून को 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब पराग ने अपना और शेफाली का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी परी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पराग ने काश फिर से का इमोशनल ट्रैक लगाया है।

पराग त्यागी का इमोशनल वीडियो

पराग ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मस्ती खोर मेरी गुंडी, बस ऐसे ही मस्ती करते रहना जहां भी हो आप।' ऐसे में इस वीडियो को देखकर लोग इमोशनल हो गए हैं। जहां एक ने लिखा, 'वो उसका सब कुछ थी।' दूसरे ने लिखा, ‘पराग और शेफाली को जिंदगी ने धोखा दे दिया।’

 

आपको बता दें पिछले हफ्ते, पराग त्यागी ने एक और दिल दहला देने वाला नोट पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो शेफाली को कितना याद करते हैं और कितना प्यार करते हैं। पराग ने बताया कि शेफाली 'कांटा लगा गर्ल' से कहीं बढ़कर थीं।

 

शेफाली जरीवाला का वर्कफ्रंट

शेफाली जरीवाला साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा से पॉपुलर हुई थीं। इस गाने में काम करने के बाद लोग उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से पहचानने लगे थे। यूट्यूब पर इस गाने को करीब 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। रिलीज के समय यह गाना बेहद चर्चित हुआ था, जहां इसे खूब सराहा गया, वहीं आलोचना का भी सामना करना पड़ा। फिर बाद में उन्होंने सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में एक भूमिका के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। पिछले कुछ वर्षों में, शेफाली ने कई रियलिटी टीवी शोज में भी काम किया, जैसे 'बिग बॉस 13', 'नच बलिए' में वो अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 की पहली TRP List में हो गया भयानक खेल, अनुपमा-YRKKH की रेटिंग चौंकाने वाली
कौन है TV का सबसे बड़ा विलेन जो कर रहा 9 साल बाद कमबैक, इस शो से फिर मचाएगा गदर