
एंटरटेनमेंट डेस्क. महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी के जरिए लोगों को करोड़पति बनाने लौट रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उनके गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की, जिसके 16वें सीजन का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। शो को टेलीकास्ट करने वाले चैनल सोनी इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया के जरिए ना केवल यह बताया कि वे 'KBC 16' ला रहे हैं, बल्कि इसके रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान भी कर दिया। चैनल ने सोशल मीडिया पर KBC 16 का प्रोमो जारी किया है और इसके कैप्शन में लिखा है, "ऐसा मिला है प्यार कि लौट रहा है फर एक बार कौन बनेगा करोड़पति। शुरू हो रहे हैं KBC रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल रात 9 बजे से।"
अमिताभ बच्चन और KBC के फैन्स हुए एक्साइटेड
'KBC 16' का प्रोमो देखने के बाद अमिताभ बच्चन और 'KBC' के फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। वे कमेंट बॉक्स में अपना एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। खासकर शो में अमिताभ की वापसी को लेकर उनका यह उत्साह और बढ़ गया है। क्योंकि बिग बी ने पिछले सीजन में अनाउंसमेंट किया था कि वह उनका आखिरी सीजन था। अब जबकि प्रोमो ने यह साफ़ कर दिया है कि वे एक बार फिर 'KBC' के होस्ट के रूप में लौट रहे हैं तो एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "शुक्रिया सोनी और अमिताभ बच्चन सर KBC को वापस लाने के लिए।" एक यूजर का कमेंट है, "लीजेंड अमिताभ बच्चन सर लौट आए हैं।" एक यूजर ने लिखा है, Wow! सर फाइनली आप लौट आए हैं।" एक यूजर ने पूछा है, "क्यों बोला था फिर कि जा रहा हूं।"
KBC 15 में बिग बी ने किया था यह शो छोड़ने का ऐलान
अमिताभ बच्चन ने 'KBC 15' के आखिरी एपिसोड में सीजन ही नहीं, बल्कि शो से विदाई ली थी। उन्होंने दर्शकों से विदा लेते हुए कहा था, "अपनों से यह कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आएंगे, ना तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही कहने का मन होता है। मैं इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं...शुभ रात्रि...शुभ रात्रि...शुभ रात्रि...।" मेकर्स ने इस क्लिप को नए सीजन के प्रोमो में भी शामिल किया है। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। तब से इसके 15 एपिसोड आ चुके हैं, जिनमें से 14 एपिसोड अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं। तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख़ खान थे।
और पढ़ें…
घर पर गोलियां चलने के बाद इस हाल में हैं सलमान, सामने आईं पहली PHOTOS
घर पर गोलियां चलने के बाद पहली बार दिखे सलमान खान, महाराष्ट्र CM ने मिलकर यह कहा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।