
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभा रही पलक सिधवानी ने हाल ही में अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पलक ने खुद को एक खास गिफ्ट दिया है। दरअसल पलक ने खुद की मेहनत की कमाई से अपने लिए एक लग्जरी कार खरीदी है। वहीं पलक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी झलक भी फैंस को दिखाई है।
फैंस दे रहे पलक को बधाई
पलक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ कार के शोरूम में नजर आ रही हैं। इसके बाद वो कार की पूजा करती हैं और केक काटती हैं। वीडियो में वो कहती हैं कि उनकी मां सन रूफ वाली कार चाहती थीं जबकि उनके पिता बड़ी कार चाहते थे। उन्हें यह मिल गया और वो इससे बहुत खुश हैं। वहीं वीडियो में उनकी मां सन रूप से ठंडी हवा महसूस करते हुए कार का आनंद लेती हुई दिखाई दीं। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके लिए काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें नई कार खरीदी की बधाई दे रहे हैं।
कौन हैं पलक सिधवानी?
पलक सिधवानी काफी पॉपुलर स्टार हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिटनेस से लेकर खूबसूरती तक वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी खूबसूरत पोस्ट शेयर करती हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा सोनू 'द बार' और 'माय सुपरहीरो' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई जब वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नजर आईं। आपको बता दें पलक की यह दूसरी कार है। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में अपने पिता के बर्थडे पर कार खरीदकर उन्हें गिफ्ट की थी।
और पढ़ें...
कहीं तुझे न मार दे..सलमान खान के लिए राखी सावंत ने रोकर की गुजारिश, नौटंकी देख भड़के लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।