कौन है 2 TV एक्ट्रेस जो Khatron Ke Khiladi 14 में खेलेंगी खौफनाक गेम, हैरान कर देंगे नाम

Published : Apr 21, 2024, 01:54 PM IST
rohit shetty khatron ke khiladi 14

सार

Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 14. रोहित शेट्टी के गेम शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में 2 टीवी एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जो शो में खौफनाक खेल खेलती नजर आएंगी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का सबसे खतरनाक टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) शुरू होने जा रहा है। इस शो को लेकर आए दिन अपडेट्स सुनने को मिलते है। इसी बीच शो से जुड़ी एक धांसू जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में दो टीवी एक्ट्रेसे की एंट्री हुई। इनका नाम सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) और अदिति शर्मा (Aditi Sharma) है। बता दें कि हाल ही में शो के लिए टीवी एक्टर गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) के नाम की पुष्टि की गई थी। बताया जा रहा है कि शो इस साल जून में शुरू हो सकता है।

चर्चा में Khatron Ke Khiladi 14

इन दिनों रोहित शेट्टी का शो Khatron Ke Khiladi 14 चर्चा में बना हुआ है। स्टंट पर आधारित इस शो को हमेशा से ही दर्शकों का प्यार मिला है। अब इसके सीजन 14 की शुरुआत हो रही है। बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग इस साल केपटाउन में नहीं बल्कि जॉर्जिया में होगी। मेकर्स ने इस बार के शो के लिए और ज्यादा खतरनाक स्टंट की प्लानिंग बनाई है। कई सेलिब्रिटीज के नाम भी सामने आए हैं जो इस साल शो का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में इमली एक्टर गशमीर महाजनी ने इस खबर की पुष्टि की कि वह शो में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि गशमीर पिछले साल शो नहीं कर पाए थे लेकिन इस साल उन्हें फाइनल कर लिया गया है। इमली एक्टर ने खुलासा किया कि वह शो की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपने रूटीन में भी चेंज किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपना वर्कआउट सेशन मिस नहीं करते हैं।

सुमोना चक्रवर्ती-अदिति शर्मा को ऑफर KKK 14 में

ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में कपिल शर्मा शो की सुमोना चक्रवर्ती को अप्रोच किया गया है। वहीं, ये जादू है जिन्न का एक्ट्रेस अदिति शर्मा को भी इस शो का ऑफर दिया गया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से दोनों के नाम पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्र का कहना है कि दोनों शो का हिस्सा हो सकते हैं। इनके अलावा शो में समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, निमृत कौर अहलूवालिया, मन्नारा चोपड़ा, मनीषा रानी, ​​अभिषेक मल्हन, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मनस्वी ममगई, जिया शंकर, शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, हेली शाह, फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

YRKKH 3 Spoiler: अभिरा के खिलाफ ये शख्स चलेगा गंदी चाल, होगा बड़ा कांड

24 साल के बेटों की मां ने बिकिनी पहन पूल में लगाई आग, PIX देख पहचाने

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी