
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने कुछ महीने पहले जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। रूबीना अपनी बेटियों का काफी ज्यादा ध्यान रखती हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपने पॉडकास्ट 'किसी ने बताया नहीं' के दूसरे सीजन में मां बनने के बाद के एक्सपीरियंस को शेयर किया और खुलासा किया कि एक दिन उनकी बेटी ईधा के साथ घर पर एक हादसा हो गया था, जिससे वो काफी परेशान हो गई थीं।
रूबीना ने किया यह खुलासा
रूबीना दिलैक ने कहा, 'एक दिन इधा बेड से साइड बदल रही थी और इतने में ही वो बेड से नीचे गिर गई। उस वक्त मैं शूट पर थी, लेकिन ईधा के बारे में सुनकर मेरी तो जान ही निकल गई थी। भगवान की कृप्या से उसे कोई चोट नहीं आई और वो बिल्कुल ठीक थी। ये बात अभी ही कुछ ही दिन पहले की है।' इसके साथ ही रूबीना ने कहा कि बच्चों के सोने, नहाने और खाना खिलाने के समय का एक शेड्यूल बनाना चाहिए। रूबीना ने यह भी बताया कि वह अक्सर भूल जाती हैं कि उन्होंने किसे खाना खिलाया और किसे नहीं। उन्होंने बताया कि वो एक डायरी रखती हैं, जिसमें वो लिखती हैं कि उन्होंने किस बच्चे को किस समय दूध पिलाया।
रूबीना का वर्कफ्रंट
पिछले साल नवंबर में रूबीना और अभिनव शुक्ला पेरेंट्स बने थे। इस समय दोनों अपनी छोटी बच्चियों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 में हिस्सा लिया था और रूबीना ने शो जीता था। रूबीना दिलैक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में पंजाबी फिल्म 'चल भच चलिए' में नजर आई हैं। ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
और पढ़ें..
KBC 16: फिर करोड़पति बनाने लौट रहे अमिताभ बच्चन, जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।