TV की इन 8 बहुओं का बदल गया रूप, देखें अनुपमा-तुलसी तक का Then And Now Look

Published : Jul 24, 2025, 06:12 PM ISTUpdated : Jul 24, 2025, 06:40 PM IST

Then And Now Look: टीवी की कई पॉपुलर बहुएं, जैसे दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी आदि का लुक इतने सालों में बदल गया है। ऐसे में आइए देखते हैं कि वो इतने सालों बाद अब कैसी दिखती हैं।

PREV
18
स्मृति ईरानी

साल 2001 में आए शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से स्मृति ईरानी ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस शो ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें असली पहचान दिलाई। इतने सालों में स्मृति ईरानी काफी बदल गई हैं।

28
रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली ने टीवी शो सुकन्या से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इसके बाद उन्होंने ‘दिल है की मानता नहीं’ और ‘जिंदगी तेरी मेरी कहानी’ जैसे शोज में काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ से मिली है। ऐसे में देखें उनका देन एंड नाउ लुक।

38
श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत ऐड शोज के साथ की थी। हालांकि, उन्हें पहला ब्रेक साल 2001 में आए शो ‘कसौटी जिंदगी’ की में प्रेरणा का किरदार निभाकर मिला। इस शो के बाद उन्होंने बिग बॉस 4, नच बलिए जैसे शोज में हिस्सा लिया। हालांकि, इतने सालों में उनका लुक काफी बदल गया है।

48
साक्षी तंवर

साक्षी तंवर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो दस्तूर से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2000 में आए शो ‘कहानी घर-घर’ से मिली थी। इतने सालों में उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।

58
जिया मानेक

गोपी बहू के नाम से घर-घर में फेमस हुईं जिया मानेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में एड्स शोज से की थी, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्यार टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में काम करके मिला था।

68
हिना खान

हिन खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया के रोल से की थी। इस शो से उन्हें तगड़ी पहचान मिली। ऐसे में आइए देखते हैं हिना का तब और अब का लुक।

78
अंकिता लोखंडे

टीवी की पॉपुलर बहू अंकिता लोखंडे ने साल 2009 में एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के जरिए लोग उन्हें घर-घर में पसंद करने लगे थे। इतने सालों बाद आज भी अंकिता वैसी ही लगती हैं।

88
दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए शो ‘विरासत’ से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2006 में आए शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से मिली थी। इस शो के अलावा वो ‘ये हैं मोहबतें’ जैसे शोज में भी नजर आई हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories