
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दंगा-फसाद देखना अब आम बात हो गई है। इतना ही नहीं प्रतिभागी अब आपस में हाथापाई करने के साथ गाली-गलौच करने पर भी उतर आए हैं। लेकिन इसी बीच जो सुनने को मिल रहा है वहीं काफी शॉकिंग हैं। विक्की जैन (Vicky Jain) ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अगर बिग बॉस के घर के बाहर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) उनकी पत्नी के साथ गलत बिहेव करते तो वे उन्हें मार देते।
जानें क्या है विक्की जैन से जुड़ा पूरा मामला
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे की लड़ाई खूब सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन कई अभिषेक झगड़ा करते वक्त आपा खो बैठते है और सामने वाले के साथ गलत बिहेव करने लगते हैं। अंकिता के साथ उनकी ताजा लड़ाई से उनके पति विक्की जैन काफी नाराज हैं। विक्की भैया, जो इस समय शो के स्टार हैं, ने अभिषेक के खिलाफ एक चौंकाने वाला बयान भी दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में, रिंकू धवन को विक्की के साथ बैठ दिल खोलकर बातचीत करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने सीधे उनसे घर में अभिषेक के साथ चल रहे मुद्दों के बारे में पूछा। जिस पर विक्की ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- "अगर बाहर मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता या उसका अपमान करता तो मैं अभिषेक कुमार को मार देता"।
झगड़े के बाद बदले विक्की जैन-अभिषेक कुमार के रिश्ते
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार ने शुरुआत में घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ अच्छा रिश्ता शेयर किया। अभिषेक अक्सर विक्की को भैया कह कर बुलाते थे, लेकिन झगड़ों के बाद दोनों के बीच के रिश्तों में पूरी तरह बदलाव आ गया और वह विक्की को नाम लेकर बुलाने लगे। दरअसल,बिग बॉस एक ऐसा घर है और यहां रातोंरात रिश्ते बदल जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घर में अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के बीच का माहौल बदलता है या नहीं।
ये भी पढ़ें...
YRKKH में MAHA Twist: इस कारण से झटपट होगी अभिरा-अरमान की शादी!
खुल गया अंकिता लोखंडे के पति का सबसे बड़ा राज, चौंके BB 17 के घरवालें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।