
सलमान खान का बिग बॉस 19 घर-घर की पसंद बना हुआ है। दर्शक घर के सदस्यों के बीच हो रहे हैं लड़ाई-झगड़े और टास्क को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। मेकर्स भी दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए अपकमिंग एपिसोड्स से जुड़े प्रोमो वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच कुछ प्रोमोज सामने आए हैं। इनमें से एक प्रोमो में फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच जोरदार टक्कर देखने मिल रही है। इतना ही नहीं आग बबूला हो अभिषेक, फरहाना को धमकी तक देते दिख रहे हैं।
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा- जहां झगड़ा शुरू हुआ पानी की बौछार के साथ, क्या अभिषेक और फरहाना के बीच फिर एक बार होगा बड़ा क्लैश? इसमें देख सकते हैं कि अभिषेक सो रहे हैं और फरहाना आकर उनके ऊपर पानी डाल देती हैं। अभिषेक गुस्से में कहते हैं- पानी डालने की कोई जरूरत नहीं है। फिर फरहाना कहती है- मेरी मर्जी मैं कुछ भी करूंगी। इतने में बीच में अशनूर कौर आकर कहती है- मेरी मर्जी नहीं होता है यहां फरहाना। तो फरहाना पलटकर जवाब देती है- तो तुम बनो उसकी वॉचमैन जगाने के लिए। जो करना है करो। इतने में अभिषेक गुस्से में कहते हैं- मैंने पानी की बाल्टी नहीं मारी तो मैं बजाज नहीं। इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और फरहाना को बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। मरगूब हुसैन नाम के यूजर ने लिखा- बाहर निकालो फरहाना को। पल्लवी पाटिल नाम की यूजर ने लिखा- फरहाना घटिया है। अली नाम के यूजर ने लिखा- फरहाना बहुत घटिया लड़की है। मोनिका राणा नाम की यूजर ने लिखा- पागल हो गई है फरहाना। पहले ये बताओ इसे पीस एक्टिविस्ट किसने बनाया बाकी सब बातें बाद में। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी कमेंट्स किए।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 में धमाका करने आ रही 2 हसीनाएं, इन दो कंटेस्टेंट से है खास कनेक्शन
बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार काफी धमाल देखने को मिलने वाला है। होस्ट सलमान खान के निशाने पर इस बार सबसे ज्यादा घर की कैप्टन फरहाना भट्ट आने वाली हैं। दरअसल, कैप्टेंसी के दौरान फरहाना ने कुछ घरवालों के साथ जमकर पंगा लिया है। इनमें भी उनके सबसे ज्यादा झगड़े अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के साथ हुए हैं। उन्होंने तो अशनूर की परवरिश पर सवाल उठाए हैं। वहीं, नेहल की खिंचाई वीकेंड का वार में होने वाली है। उन्होंने भी खूब झगड़े किए हैं। बता दें कि वीकेंड का वार शनिवार-रविवार को टेलीकास्ट होता है।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: नीलम ने शुरू की अमाल के साथ फ्लर्टिंग, देखते ही उड़ा इसके चेहरे का रंग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।