इतने खर्च कर देख पाएंगे Bigg Boss OTT 3, ये हैं सलमान खान के शो के 2 फाइनल कंटेस्टेंट

Published : Apr 25, 2024, 04:15 PM IST
Bigg Boss OTT 3 Subscription Plan

सार

Bigg Boss OTT 3 Subscription Plan. सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर कुछ और नई अपडेट्स सामने आई हैं। शो को कितने रुपए जमाकर देखा जा सकेगा इसकी जानकारी सामने आई है। इतना ही नहीं शो के 2 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिद बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर हर दिन कोई न कोई नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में शो के घर की थीम और पहले प्रोमो से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। अब बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर और नई अपडेट्स सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पता चल गया है कि शो को कितने रुपए खर्च कर देखा जा सकेगा। वहीं, एक धांसू जानकारी भी सामने आई है। दरअसल शो के पहले 2 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम भी रिवील हो गए है।

जानें Bigg Boss OTT 3 देखने कितना खर्च करना होगा

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 हो रहा है और जून के पहले सप्ताह में इसके प्रीमियर की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, इस बार शो को लेकर एक खास अपडेट सामने आई है और वो यह कि इस बार शो को फ्री में नहीं देखा जा सकेगा। जियो सिनेमा पर रियलिटी शो को मुफ्त में स्ट्रीम करने वाले दर्शकों को मेंबरशिप के लिए भुगतान करना पड़ेगाा। Jio सिनेमा ने अपना सब्सक्रिप्शन प्लान शेयर किया है। प्लान के तहत दर्शक 29 रुपए प्रति माह, जो 59 रुपए की कीमत में छूट के साथ है, ले सकते हैं। इसके अलावा 89 रुपए प्रति माह की कीमत वाला एक फैमिली प्लान ले सकते हैं।

कौन है Bigg Boss OTT 3 के 2 फाइनल कंटेस्टेंट

इसी बीच सलमान खान के Bigg Boss OTT 3 के 2 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आए हैं। siasat.com की मानें तो अदनान शेख और पंकित ठक्कर शो के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। बिग बॉस के सोशल मीडिया पेज पर दोनों के नाम को कन्फर्म बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के फिनाले के बाद शो के प्रोमो जारी किए जाएंगे।

- बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए शीजान खान, मैक्सटर्न, ठगेश, शहजादा धामी, रोहित खत्री, अरहान बहल, प्रतीक्षा होनमुखे, दलजीत कौर, श्रीराम चंद्रा, अर्यांशी शर्मा, सैंकी उपाध्याय, तुषार सिलावट आदि के नाम भी सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें...

कौन है देश का सबसे महंगा सिंगर, TOP 10 लिस्ट में 2 विवादित नाम भी

BO का तख्ता पलटेगी कियारा आडवाणी की 6 अपकमिंग फिल्में, इनमें 3 साउथ की

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार