Shefali Jariwala ही नहीं बिग बॉस के 6 कंटेस्टेंट भी दुनिया को कह चुके हैं अलविदा

Published : Jun 28, 2025, 12:42 PM IST

बिग बॉस के कई सितारे असमय ही दुनिया छोड़ गए। सिद्धार्थ शुक्ला, सोनाली फोगाट, राजू श्रीवास्तव जैसे कई नाम शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में..

PREV
17
शेफाली जरीवाला

बिग बॉस 13 में नजर आईं शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत की वजह हार्ट कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। हालांकि, अभी उनका पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही साफ होगा कि उनका निधन कैसे हुआ। उनके यूं चले जाने से परिवार से लेकर फैंस का बुरा हाल हो गया है। शेफाली अपने पीछे पति पराग त्यागी, माता, पिता और बहन को छोड़ गई हैं।

27
सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। हालांकि, उनका 40 साल की उम्र में में निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक थी।

37
स्वामी ओम

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट स्वामी ओम का साल 2021 में निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी मौत की वजह कोरोना बना था। आपको बता दें स्वामी ओम, सलमान खान के शो बिग बॉस 10 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक रहे हैं।

47
प्रत्युषा बनर्जी

बिग बॉस 7 में नजर आईं प्रत्युषा बनर्जी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने साल 2016 में सुसाइड कर लिया था। उस समय प्रत्युषा की उम्र 24 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर यह कदम उठाया था।

57
सोनाली फोगाट

बिग बॉस 14 से सबके दिलों में राज करने वाली सोनाली फोगाट का निधन साल 2023 में हार्ट अटैक पढ़ने की वजह से हुआ था। हालांकि, बाद में लोग कहने लगे कि उनकी किसी ने हत्या की थी, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया। वो एक्ट्रेस के साथ - साथ पॉलीटीशियन भी थीं।

67
राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव बिग बॉस के तीसरे सीजन में दिखाई दिए थे। राजू श्रीवास्तव का निधन साल 2022 में हार्ट अटैक पड़ने की वजह से हुआ था। वो 41 दिनों तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में रहे थे। इसके बाद उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया था। उस वक्त वो 58 साल के थे।

77
जेड गुडी

बिग बॉस 2 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली जेड गुडी का साल 2009 में निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक, वो कई समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories