Squid Game Season 3 Released: इंतजार खत्म! जानें कहां और कैसे देख सकते हैं वेब सीरीज?

Published : Jun 27, 2025, 03:19 PM IST
 Squid Game Season 3 Released

सार

Squid Game Season 3 Released: स्क्विड गेम का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ गया है! गी-हुन की वापसी, नए खतरनाक खेल और करोड़ों का इनाम। क्या गी-हुन इस बार बाजी मार पाएगा?

Squid Game Season 3 Released: साउथ कोरियन थ्रिलर ड्रामा शो 'स्क्विड गेम' का फाइनल सीजन 27 जून को रिलीज हो गया है। ट्विस्टेड सर्वाइवल शो का तीसरा सीजन छह एपिसोड के साथ ओटीटी पर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो गया है। यह अब तक का सबसे छोटा सीजन है, क्योंकि सीजन 1 में नौ एपिसोड और सीजन 2 में सात एपिसोड थे। हालांकि, तब भी फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

किस देश में 'स्क्विड गेम' को कितने बजे देखा जाएगा

हालांकि, स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज का समय अलग-अलग देशों में अलग-अलग है। जहां इसे भारत में लोग 12:30 बजे देख सकते हैं। वहीं ये यू.के. में, शो सुबह 8 बजे रिलीज किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस देश में इस सीरीज को कितने बजे देख सकते हैं।

सेंट्रल यूरोप - सुबह 9 बजे
ऑस्ट्रेलिया - शाम 5 बजे
न्यूजीलैंड - शाम 7 बजे
ब्राजील - सुबह 4 बजे
अर्जेंटीना - सुबह 5 बजे
साउथ अफ्रीका - सुबह 10 बजे
तुर्की - सुबह 11 बजे
थाईलैंड - दोपहर 3 बजे
फिलीपींस - शाम 4 बजे
जापान - शाम 5 बजे

क्या है स्क्वीड गेम सीजन 3 की कहानी

स्क्विड गेम सीरीज की कहानी 456 ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारी कर्ज में डूबे होते हैं। ये सभी खिलाड़ी करोड़ों रुपये का इनाम जीतने की उम्मीद में एक खतरनाक गेम में हिस्सा लेते हैं। इस खेल में जीतने वाला करोड़ों का इनाम हासिल करता है, जबकि हारने वालों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इस बार सस्पेंस और भी ज्यादा है क्योंकि गी हुन कोई भी गलत कदम उठाने का जोखिम नहीं उठा सकता। वहीं इस सीजन में खेल भी काफी खतरनाक हो जाएगा। ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि गी-हुन के साथ क्या होगा?

वहीं स्क्विड गेम 3 की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें ली जंग-जे एक बार फिर गी-हुन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि ली ब्युंग-हुन, फ्रंट मैन का रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही शो में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे, जिनमें कांग हा-न्यूल (डे-हो), पार्क ग्यू-यंग (नो-ईल), यांग डोंग-ग्यून (योंग-सिक) और जो यूरी (जुन-ही) जैसे कलाकार शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pushpa Impossible से गायब हुआ वो एक्टर, जिसके खाते में आई बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म
मर्डर, माइंड गेम-सस्पेंस! OTT की वो 5 क्राइम थ्रिलर जो झन्ना दे माथा, IMDb रेटिंग भी जोरदार