एंटरटेनमेंट डेस्क. तारक मेहता का उल्टा चश्मा सुर्खियों में बना हुआ है। शो में दयाबेन की वापसी को लेकर जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने दयाबेन यानी दिशा वकानी के साथ कैमिस्ट्री को भी याद किया। शो में टप्पू को रिप्लेस किया गया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने शो में नए टप्पू की एंट्री करवाई और यह तभी से चर्चा में है। नितीश भलुनी ने शो में टप्पू के रूप में राज अनादकट की जगह ली और हाल ही में मीडिया से बातचीत की।
26
बता दें कि इस दौरान नितीश भलुनी शो में अपने ऑन-स्क्रीन पिता जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ मौजूद थे। इस मौके पर जेठालाल ने दयाबेन की वापसी को लेकर बात की। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा ये मेकर्स पर निर्भर करता है।
36
दिलीप जोशी ने कहा- मुझे दया का किरदार याद आता है। लंबे समय तक सभी ने दया और जेठा के अच्छे और मजेदार सीन्स का लुत्फ उठाया है। जब से दिशा जी गई हैं, वो हिस्सा, वो एंगल, वो फनी पार्ट गायब है। दया-जेठा के बीच की केमिस्ट्री नदारद है। लोग भी यही कह रहे हैं।
46
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैं हमेशा पॉजिटिव रहता हूं, असित भाई हमेशा सकारात्मक रहते हैं। तो आप नहीं जानते कि क्या कुछ दिलचस्प चीजें सामने आ सकती है या नहीं। कल किसने देखा।
56
वहीं, इस दौरान नए टप्पू यानी नितीश ने बताया कि वह दिलीप जोशी के साथ काम करने को लेकर कितने उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- दिलीप जी जानते हैं कि किरदार में कैसे रहना है और शो में किरदार को किस तरह जीना है। यह अगले लेवल का कैरेक्टर है।
66
आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी सालों से शो से दूर है। मेकर्स लंबे समय से उनकी वापसी को लेकर कोशिश कर रहे हैं हालांकि, अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।