'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की छोटी सोनू ने की शादी, देखें WEDDING VIDEOS

Published : Jan 01, 2025, 06:49 PM IST
TMKOC Fame Jheel Mehta Tied The Knot

सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम झील मेहता ने आदित्य दुबे से शादी कर ली है। 28 दिसंबर को हुई शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के किरदार से पॉपुलर हुईं झील मेहता शादी के बंधन में बंध गई हैं। हालांकि, उनकी शादी 28 दिसंबर को ही हो चुकी थी। लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान 31 दिसंबर को हुआ है।दरअसल, इंस्टाग्राम पर सोशली ड्रीमिंग नाम के एक पेज से झील मेहता की शादी का वीडियो शेयर किया गया है और इसके साथ बताया गया है कि उन्होंने शादी कर ली है।

TMKOC फेम झील मेहता ने किससे शादी की?

झील मेहता की शादी आदित्य दुबे से हुई है, जो लंबे समय से उन्हें डेट कर रहे थे। उनकी शादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों को एक-दूसरे को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी ख़ुशी देखते ही बनती है। उनके साथ उनके फैमिली मेम्बर्स, रिश्तेदार और दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि झील मेहता ने शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, जिस पर जटिल कढ़ाई और जारी वर्क किया गया है। इस लहंगे में झील किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही है। वहीं बात आदित्य की करें तो वे व्हाइट शेरवानी और पगड़ी में नज़र आ रहे हैं।

 

 

एक अन्य वीडियो में दिखीं झील की शादी की रस्में

इससे पहले आइवरी फिल्म्स नाम के सोशल मीडिया हैंडल से भी एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें झील मेहता और आदित्य दुबे की शादी की लगभग सभी रस्में दिखाई गईं। इनमें हल्दी से लेकर वरमाला और आदित्य द्वारा झील की मांग भरने तक के फुटेज शामिल किए गए हैं। वीडियो के कैप्शन में झील और आदित्य को टैग करते हुए लिखा गया है, "उसका हर कदम एक दशक पुरानी यादों को ताज़ा करता है और मेरा दिन हमारे साथ बिताए गए लम्हों को याद कर धड़क उठता है।"

 

 

झील मेहता 2008 में TMKOC से जुड़ी थीं

झील मेहता ने 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आत्माराम तुकाराम भिड़े (मंदार चंदवाडकर) की बेटी सोनू के रोल में एंट्री ली थी। 2012 तक उन्होंने इस शो में काम किया और फिर पढ़ाई के लिए उन्होंने यह छोड़ दिया था। निधि भानुशाली ने इस शो में झील मेहता को रिप्लेस किया था।

और पढ़ें…

जब 15 साल बड़े एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं 'बबिताजी', हुआ था बुरा हाल

एक रात का कितना...मनचले ने पूछा रेट तो भड़कीं 'बबिताजी', जानिए क्या था जवाब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार