सार

तारक मेहता की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता का एक्स-बॉयफ्रेंड अरमान कोहली उन्हें पीटता था। इस दर्दनाक रिश्ते से उन्होंने कैसे छुटकारा पाया, जानिए पूरी कहानी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिताजी का रोल निभा रहीं मुनमुन दत्ता ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन उनके अफेयर के चर्चे कई बार मीडिया में वायरल हो चुके हैं। 'TMKOC' में जेठालाल (दिलीप जोशी) के साथ अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर मुनमुन दत्ता का असल जिंदगी में खुद से 15 साल बड़े एक्टर तक के साथ नाम जुड़ चुका है। दावा यह तक किया जाता है कि मुनमुन का यह बॉयफ्रेंड उन्हें बुरी तरह पीटता था और इसी से तंग आकर उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया। जानिए क्या है मुनमुन दत्ता के इस अफेयर की दास्तान...

कौन-साथ मुनमुन दत्ता का वह बॉयफ्रेंड, जो उन्हें पीटता था

37 साल की मुनमुन दत्ता के इस एक्स-बॉयफ्रेंड का नाम है अरमान कोहली, जो 52 साल के हो चुके हैं। वही अरमान कोहली, जो कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 7वें सीजन में काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी के साथ अपनी नजदीकियों की वजह से चर्चा में रहे थे। 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद उनका तनिषा से ब्रेकअप हो गया था। खैर, मुनमुन दत्ता की बात करें तो जिस साल उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ज्वाइन किया था, उसी साल उनका अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ था और दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं रहा था।

अरमान कोहली से मुनमुन दत्ता ने क्यों कर लिया था ब्रेकअप?

मुनमुन दत्ता ने अरमान के गुस्सैल रवैये के चलते वे उनसे दूर हुईं। बताया जाता है कि अरमान उनके प्रति हिंसक हो गए थे और उनके साथ मारपीट करते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो डॉली बिंद्रा मुनमुन दत्ता के साथ अरमान कोहली की मारपीट की गवाह थीं और वे एक्ट्रेस के साथ खड़ी हुई थीं।

डॉली बिंद्रा ने बताया था कैसे अरमान मुनमुन से करते थे मारपीट

डॉली बिंद्रा ने एक बातचीत के दौरान पुष्टि करते हुए कहा था कि अरमान मुनमुन के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे। मारपीट की एक घटना के बाद मुनमुन ने अरमान से दूरी बना ली और अपने करियर पर फोकस करने लगीं। डॉली बिंद्रा के मुताबिक़, टीवी शो (तारक मेहता का उल्टा चश्मा) ने मुनमुन दत्ता को ऐसी पहचान दिलाई और वे अपने साथ घटी उस घटना को भूल गईं।

2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी हुई हैं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता बीते 16 साल से लगातार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' करती आ रही हैं। यह शो ज्वाइन करने के बाद मुनमुन किसी और फिक्शन शो से नहीं जुड़ीं। हां इससे पहले 2004 में जरूर उन्हें 'हम सब बाराती' में बतौर एक्ट्रेस देखा गया था। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ज्वाइन करने के बाद वे 'इंडियन आइडल 10', 'कौन बनेगा करोड़पति 13', 'बिग बॉस 15' और 'द ख़तरा ख़तरा शो' जैसे शोज में बतौर गेस्ट दिखाई दी हैं।

और पढ़ें…

Pushpa 2 ही नहीं, इस साउथ मूवी भी मचा रही ग़दर, 2 हफ्ते में रचा इतिहास

कौन है यह नई खूबसूरत हीरोइन, जो 2025 में लेगी बॉलीवुड में एंट्री