
The Great Indian Kapil Show 3 Update: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show 3) का सीजन 3 इसी महीने की 21 तारीख से शुरू हो रहा है। दर्शक इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसी बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है। हालांकि, शो की जज अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को जोरदार झटका लगा है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि अब अर्चना की कुर्सी हिलने वाली है। आइए, देखते है आखिर ऐसा क्या है शो के नए प्रोमो में।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का सामने आया नया प्रोमो काफी मजेदार है। प्रोमो में दिखाया कि कपिल शर्मा जज अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कहीं लेकर जाते हैं और उनसे कहते है कि उन्हें बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। इसके बाद अर्चना अंदाजा लगाती हैं कि क्या उन्हें गाड़ी मिलने वाली, तो कपिल कहते है कि नहीं इससे भी बड़ा सरप्राइज है। फिर वे कहती है क्या घर मिलने वाला है या नेटफ्लिक्स उन्हें शेयर में हिस्सा दे रहा है। कपिल कहते और बड़ा सरप्राइज है और वे अर्चना की आंखों से पट्टी हटा देते हैं। वो अपने सामने नवजोत सिंह सिद्धू को देखती हैं। सिद्धू को देखते ही उन्हें चक्कर आने लगते हैं। कपिल बताते हैं कि पहली बार उनके शो में दो-दो जज नजर आएंगे। अब अर्चना के साथ नवजोत भी शो में फिर से खटाक बोलते दिखेंगे। नवजोत ने भी सेट से जुड़ी कुछ फोटोज शेयर की हैं।
कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय बाद कमबैक कर रहे हैं। दर्शकों को शो में अब एक से बढ़कर एक शेरों शायरी सुनने को मिलेगी। नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू को देखकर फैन्स दनादन कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- क्या एंट्री है सिद्धू सर, खटाक। एक अन्य ने लिखा- अब मजा आएगा फाइनली.. सिद्धू पाजी इज बेस्ट। एक ने पूरे जोश के साथ लिखा- वेलकम बैक पाजी.. छा गए गुरु। एक बोला- पाजी आ गए। एक ने लिखा- ओह पाजी अब बस चंदन और सुमोना को वापस ले आओ परिवार अधूरी है उनके बिना। एक ने लिखा- ये सबसे बढ़िया काम किया पाजी को वापस ले आए, रौनक तो उन्हीं से लगती है शो में, सिद्धू सर शो के चार चांद हैं। कुछ ने कपिल पर भी कमेंट्स किए। एक ने पूछा- ये कपिल को क्या हो गया है। एक अन्य ने लिखा- लगता है कि कपिल पाजी बीमार हैं। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।