दिव्यांका त्रिपाठी के साथ ऐसे हुआ था स्कैम, डूबे थे इतने लाख रुपए

Published : Jan 22, 2025, 07:50 PM IST
Divyanka Tripathi

सार

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सीए द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हुईं और उनके 12 लाख रुपए डूब गए। उन्होंने बताया कि कैसे एक सीए ने उनके साथ धोखाधड़ी की और वो पैसे कैसे गंवाए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो गई थीं। इस घोटाले में उन्हें 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ था।

क्यों हो रहीं फिल्में FLOP! अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

दिव्यांका त्रिपाठी का खुलासा

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, 'मेरे साथ एक स्कैम हुआ था। एक CA थे, जो हमारे सेट के और भी कई एक्टर्स के अकाउंट को संभालते थे। उन्होंने मेरा अकाउंट 2 साल तक बहुत अच्छे से संभाला। उस समय मैं 20-24 घंटे काम करती थी। इस वजह से मेरे पास टाइम ही नहीं रहता था कि मैं किसी और CA के पास जाऊं, पूछताछ करूं। वो दूसरे शहर से थे। उन्होंने मुझसे FD खुलवाई। उन्होंने कहा मैम आप तो खर्चा ही नहीं कर रही हो टैक्स का क्या होगा। मैंने 4 चेक साइन किए थे एक बैंक के नाम पर। फॉर्म पर ऊपर मेरा ही नाम था और बैंक का नाम था। उन्होंने कहा बाकी मैं भर लूंगा मैम आप चिंता मत करो और इसके बाद वो बंदा गायब हो गया। ऐसे में 12 लाख रुपए डूब गए थे। मैं उसे फोन करती रही, लेकिन उसका फोन नहीं लगा।'

हमला नहीं हुआ, सैफ-करीना लड़े थे? बॉलीवुड एक्टर ने किया चौंकाने वाला दावा

दिव्यांका त्रिपाठी ने ऐसे चलाया था परेशानी के दिनों में काम

दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा, 'इसके बाद मैंने जैसे-तैसे एक दोस्त को उस शहर में भेजा, जहां वो रहता था, लेकिन उसमें से 3 चेक बाउंस हो गए। मैंने चेक बाउंस होने पर केस भी किया, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। फिर मेरे पापा भोपाल से वहां जाते, लेकिन वो वकील भी बिक गया था। इसके बाद मैंने इस केस को बंद कर दिया। जब वो शो बंद हुआ तो मुझे एहसास हुआ कि पैसों की कितनी जरूरत है। उस समय मैंने छोटे-छोटे एड्स करके अपना काम चलाया था।'

और पढ़ें..

शाहरुख खान के इस को-एक्टर की किडनी खराब, इलाज के भी नहीं हैं पैसे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की