
Jaya Bachchan never wanted Amitabh Bachchan to host Kaun Banega Crorepati : ' कौन बनेगा करोड़पति ' टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। इस शो को अमिताभ बच्चन सालों से होस्ट कर रहे हैं। इस शो के जरिए नॉलेज और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बिग बी अपनी लाइफ से जुड़े किस्से कहानियां भी शेयर करते रहते हैं। वहीं एक बार अमिताभ ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि वो केबीसी को होस्ट करें। ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
इस वजह से जया नहीं चाहती थीं KBC होस्ट करें अमिताभ बच्चन
दरअसल अमिताभ बच्चन ने कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद एक बिजनेस चालू किया था, जिसका नाम उन्होंने अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) रखा था। यह एक प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी थी। हालांकि , यह कुछ खास नहीं चला और इससे उन्हें बड़ा नुकसान हो गया। इस वजह से उन्हें करोड़ों का लॉस हो गया। इसी दौरान अमिताभ बच्चन को 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करने का ऑफर मिला। हालांकि, इससे जया बच्चन खुश नहीं थीं, क्योंकि टीवी को फिल्मों से छोटा माध्यम माना जाता था। इसलिए जया बच्चन को लग रहा था कि इससे बिग बी की इमेज खराब हो जाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।
अमिताभ बच्चन ने कही थी दिल की बात
अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि जब मैं इस शो के लिए हामी भरी थी, उस समय मुझे फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। लेकिन पहले एपिसोड के ऑनएयर होने के बाद जैसे रिएक्शन आने शुरू हुए, तो लगा कि सब अच्छा होने वाला है। आपको बता दें बिग भी जल्द ही ‘ कल्कि 2898 AD 2 ’ और ' आंख मिचौली 2 ' , जैसी फिल्मों से गदर मचाने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।