Holi 2023: ढोल पर बैठ शर्लिन चोपड़ा ने किया डांस, होली खेलने के बाद ऐसी हो गई हिना खान की हालत

Published : Mar 08, 2023, 04:22 PM IST

होली का त्योहार 8 मार्च को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान टीवी स्टार्स ने भी जमकर होली खेली। एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ढोल पर बैठकर डांस करती दिख रही हैं।

PREV
19

रंगों के नशे में डूबीं शर्लिन चोपड़ा ढोल पर चढ़ गईं। इस दौरान ढोल वाला ढोल बजाता रहा और शर्लिन चोपड़ा झूमकर नाचती रहीं। 

29

शर्लिन चोपड़ा होली के जश्न में इस कदर डूब गईं कि वो ढोल पर बैठ कर ही नाचने लगीं। शर्लिन चोपड़ा का वीडियो देख लोगों जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

39

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) होली के जश्न में मग्न नजर आईं। शर्लिन चोपड़ा ने एक के बाद एक तीन होली वीडियो शेयर किए। इनमें शर्लिन चोपड़ा खूबसूरत होने के साथ ही बेहद बोल्ड भी लग रही हैं। 

49

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ जमकर होली खेली। हालांकि, होली खेलने के बाद हिना को रंग छुड़ाने में काफी परेशानी हुई। साथ ही उनके चेहरे की रंगत भी बदल गई। 

59

होली खेलने की वजह से हिना खान का चेहरा अजीब हो गया। हिना ने बताया कि नहाने के बाद भी उनके चेहरे से पूरा कलर नहीं निकला है। हिना के चेहरे पर अभी भी कलर है, जो साफ दिख रहा है।

69

बता दें कि हिना खान की होली पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के अलावा विकास कलंत्री और बाकी लोग भी शामिल हुए।

79

फेमस टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ होली मनाई। तस्वीरों में देबिना अपनी दोनों बेटियों लियाना और दिविशा व पति गुरमीत के साथ नजर आ रही हैं।
 

89

देबिना उनके पति गुरमीत और दोनों बच्चियां व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों बेटियां जहां व्हाइट कुर्ता-पायजामा में क्यूट लग रही हैं, वहीं व्हाइट चिकनकारी सूट में देबिना काफी सुंदर लग रही हैं।

99

पूनम पांडे ने होली पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वो शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही  हैं। उनके गालों पर रंग लगा हुआ है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या मैडम आपकी होली, इतनी शराफत वाली। 

ये भी देखें : 

Bhojpuri Holi: कभी होली पर यूं नजर आई थीं श्वेता तिवारी, देखें अक्षरा से पवन सिंह तक भोजपुरी स्टार्स की होली

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories