
एंटरटेनमेंट डेस्क, tv comedian sunil pal missing patna show mumbai police wife files complaint । टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन सुनील पॉल की कई घंटों से कोई खबर नहीं है। वे एक शो करने के लिए बिहार की राजधानी पटना गए थे। उन्हें 3 दिसंबर को मुंबई लौटना था, लेकिन वे अपने घर नहीं पहुंचे। वहीं उनकी बीवी काफी समय से उनसे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रहीं थीं, लेकिन सुनील पॉल से कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा था। किसी अनजाने भय क वजह पॉल की पत्नी मुंबई के थाने पहुंची और उन्होंने सुनील पॉल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुनील पाल को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से पहचान मिली। इसके बाद वे द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो में नजर आए थे। सुनील पॉल और राजू श्रीवास्तव एक साथ फेमस हुए, उन्होंने फिर हेरा फेरी, बॉम्बे टू गोवा, किक और हम- तुम जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें-
SRK, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ अब खाएंगे नहीं पिएंगे गुटखा? हैरान कर देगा वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।