धर्मेंद्र की वह 'संस्कारी' बहू, जिसने कंडोम का ऐड कर मचा दिया था बवाल!

Published : Dec 03, 2024, 09:45 PM IST
Dharmendra Daughter In Law

सार

धर्मेंद्र के परिवार की एक बहू भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। मिस इंडिया रह चुकीं दीप्ति भटनागर ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, लेकिन एक विवादित ऐड ने उनके करियर पर सवालिया निशान लगा दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. धर्मेन्द्र बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनके परिवार से कई लोग फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। फिर चाहे उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल हों, बेटी ईशा देओल हों, पत्नी हेमा मालिनी हों या फिर भतीजे अभय देओल। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि धर्मेन्द्र के परिवार की एक बहू भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी है।इस एक्ट्रेस ने टीवी पर एक पॉपुलर शो होस्ट किया था, जिसके बाद इसकी छवि सभी की नज़रों में संस्कारी महिला की बन गई थी। लेकिन टीवी पर ही एक ऐड ने इस एक्ट्रेस को बदनामी के दलदल में भी गिरा दिया था।

कौन हैं टीवी और फिल्मों में एक्टिव रही धर्मेन्द्र की बहू

धर्मेन्द्र की जिस बहू के बारे में हम बता रहे हैं, उनका नाम है दीप्ति भटनागर। दीप्ति की शादी धर्मेन्द्र के चचेरे भाई वीरेन्द्र आर्य के बेटे रणदीप आर्य से हुई है और वे दो बच्चों की मां हैं। इसी रिश्ते के चलते वे धर्मेन्द्र की बहू और सनी देओल, बॉबी देओल की भाभी लगती हैं।

मिस इंडिया रह चुकी हैं दीप्ति भटनागर

दीप्ति भटनागर मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। वे उस वक्त 18 साल की थीं, जब 1999 में वे मिस इंडिया चुनी गई थीं। ब्यूटी पीजेंट जीतने के बाद वे एक्टिंग वर्ल्ड में करियर बनाने मुंबई आ गई थीं। मुंबई आने के 11 महीने बाद ही उन्होंने अपना घर खरीद लिया था। खास बात यह है कि तब वे महज 22 साल की थीं।

1998 में टीवी एक्ट्रेस बनी थीं दीप्ति भटनागर

दीप्ति भटनागर ने फिल्मों में एंट्री 1995 में आई फिल्म 'राम शास्त्र' से ले ली थी। बाद में वे 'कालिया', 'हमसे बढ़कर कौन', 'सुल्तान' (तेलुगु) और 'चोरी चोरी चुपके चुपके' जैसी फिल्मों में नज़र आईं। टीवी पर उनका डेब्यू 1998 में शो 'ये है राज़' से हुआ था। इस शो में उन्होंने रूबी भाटिया को रिप्लेस किया था और एक लेडी कॉप का लीड रोल निभाया था। लेकिन दीप्ति को असली पहचान तब मिली, जब वे 'यात्रा' नाम का ट्रेवल शो लेकर आईं। इस शो के जरिए वे देश के अलग-अलग मंदिरों के बारे में बताती थीं। बाद में दुनिया की सैर कराने के लिए 'मुसाफिर हूं यारो' लेकर आईं। ये दोनों शो दीप्ति भटनागर के होम प्रोडक्शन के थे और स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुए थे। बाद में दीप्ति ने स्टार प्लस के फिक्शन शो 'कभी आए ना जुदाई' का निर्माण भी किया था।

जब कंडोम का ऐड कर फंस गई थीं दीप्ति भटनागर

दीप्ति भटनागर ने टीवी पर कंडोम का एक ऐड किया था, जिसकी वजह से उनकी जमकर किरकिरी हुई थी। इस ऐड में दीप्ति ने जमकर स्टीमी सीन दिए थे। यह टीवी पर दिखाए गए सबसे विवादित सीन्स में से एक था।

और पढ़ें…Asianet News Hindi

Day1 का हर रिकॉर्ड तोड़ेगी Pushpa 2? 100-200 CR नहीं कमाएगी इतने करोड़!

हिंदी बेल्ट में साउथ की 10 सबसे कमाऊ मूवी, Pushpa 2 तोड़ेगी वो रिकॉर्ड?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम