कौन हैं Lock Upp फेम अंजलि अरोड़ा, जिनकी शादी की तेजी से हो रही चर्चा

Published : Aug 08, 2024, 11:04 AM ISTUpdated : Aug 08, 2024, 11:12 AM IST
Anjali Arora

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग अंजलि अरोड़ा की शादी के बारे में कयास लगा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क. लॉक-अप फेम अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और यह जानना चाह रहे हैं कि वो कब शादी करने वाली हैं। हालांकि, अब सुनने में आ रहा है कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ जल्द शादी कर सकती हैं। दरअसल हाल में अंजलि अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। ऐसे में वहां मौजूद पैपराजी उनकी शादी के बारे में सवाल करने लगे, जिसे सुनकर अंजलि शर्मा गईं।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर अंजलि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे कहते हैं, 'सुना है कि आप शादी करने वाली हैं।' इसके जवाब में अंजलि कहती हैं, 'किसकी शादी?' हालांकि, इस दौरान सबका ध्यान उनके बॉयफ्रेंड के ऊपर जाता है, जो यह बात सुनकर मुस्कुराने लगते हैं और फिर कहते हैं, 'अगर आप लोगों को पता चल जाए तो मुझे भी बता देना।' ऐसे में पैपराजी उनसे कहते हैं, 'आप ही से होगी ना?' इस पर अंजलि ब्लश करने लगती हैं और कहती हैं, 'इतनी भी जल्दी क्या है।' वहीं उनके बॉयफ्रेंड कहते हैं, 'पूछ लो भाई, मेरे को भी बता देना। यह नहीं बताती है।' फिर अंजलि कहती हैं कि डेट पूछ रहे हैं। अभी मुझे भी इस बारे में कोई आइडिया नहीं है।

 

जानिए कौन हैं अंजलि अरोड़ा?

'कच्चा बादाम' सॉन्ग की वजह से अंजलि अरोड़ा पॉपुलर हुई थीं। इसके बाद वो कंगना रनौत के शो 'लॉक-अप' में नजर आई थीं, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके बाद वो अपने MMS लीक होने के बाद खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं हाल ही में खबर आई थी कि वो इस समय जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं और मीका सिंह के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही स्वयंवर रचा सकती हैं। हालांकि, अब अंजलि को उनके बॉयफ्रेंड के साथ देखकर इस खबर पर विराम लग गया है।

और पढ़ें..

नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला सगाई, जानें कब-कहां होगी साउथ स्टार की इंगेजमेंट

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?