MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
India Pakistan Navy
News Helicopter Crash
PM Modi School Friend
Purnia News
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Entertainment
  • Pati Patni aur Panga 2 में आ रहे 7 टीवी कपल! दिव्यांका त्रिपाठी से अर्चना पूरन सिंह तक, जानें फुल कंटेस्टेंट लिस्ट

Pati Patni aur Panga 2 में आ रहे 7 टीवी कपल! दिव्यांका त्रिपाठी से अर्चना पूरन सिंह तक, जानें फुल कंटेस्टेंट लिस्ट

Pati Patni aur Panga 2 Contestants List: ‘पति पत्नी और पंगा’ के पहले सीजन की बात करें तो इसमें कई फेमस टीवी कपल्स ने हिस्सा लिया था। शो के पहले सीजन का खिताब रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नाम किया था। जानें सीजन-2 में कौन-कौन आ रहा?

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 16 2026, 01:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Pati Patni aur Panga 2 में आ रहे 7 टीवी कपल! दिव्यांका त्रिपाठी से अर्चना पूरन सिंह तक, जानें फुल कंटेस्टेंट लिस्ट
Image Credit : instagram

Pati Patni aur Panga 2 में आ रहे 7 टीवी कपल! दिव्यांका त्रिपाठी से अर्चना पूरन सिंह तक, जानें फुल कंटेस्टेंट लिस्ट

टीवी के पॉपुलर कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। शो के पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब मेकर्स इसके दूसरे सीजन में भी कई फेमस टीवी कपल्स को एक साथ लाने की तैयारी में हैं। इस बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया-विवेक दहिया, अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी से लेकर राहुल वैद्य-दिशा परमार और शबीर अहलूवालिया-कांची कौल जैसे नाम चर्चा में हैं। हालांकि, सभी नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

10 अक्टूबर से शुरू हो सकता है ‘पति पत्नी और पंगा 2’

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का प्रीमियर 10 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजे होने की उम्मीद है। शो को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा, जबकि दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे। शो का कॉन्सेप्ट पहले सीजन की तरह ही पति-पत्नी के रिश्ते, केमिस्ट्री, बॉन्डिंग और एक-दूसरे को समझने की क्षमता पर आधारित होगा। कपल्स को अलग-अलग मजेदार और मुश्किल टास्क दिए जाएंगे, जिनके जरिए उनके बीच की बॉन्डिंग को टेस्ट किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी होंगे शो का हिस्सा?
Image Credit : Social Media

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी होंगे शो का हिस्सा?

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का नाम भी ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है। दोनों इंडस्ट्री के पुराने और फेमस कपल हैं। अर्चना पूरन सिंह टीवी पर अपनी कॉमेडी और खासकर रियलिटी-कॉमेडी शोज में अपनी मौजूदगी के लिए जानी जाती हैं, जबकि परमीत सेठी एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन से भी जुड़े रहे हैं। अगर दोनों शो में साथ आते हैं तो दर्शकों को उनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री और रिश्ते का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

38
राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी भी शामिल
Image Credit : Disha Parmar Instagram

राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी भी शामिल

शो की नई जोड़ियों में राहुल वैद्य और दिशा परमार का नाम भी शामिल है। इन दोनों की जोड़ी को चैनल की तरफ से सामने लाया जा चुका है। राहुल वैद्य सिंगिंग और रियलिटी शोज के लिए जाने जाते हैं, जबकि दिशा परमार टीवी एक्ट्रेस हैं। दोनों पहले भी अलग-अलग टीवी और रियलिटी शो अपीयरेंस में साथ नजर आ चुके हैं। अब ‘पति पत्नी और पंगा’ के टास्क में दोनों की बॉन्डिंग और आपसी तालमेल देखने को मिलेगा।

48
शबीर अहलूवालिया और कांची कौल की भी एंट्री
Image Credit : instagram

शबीर अहलूवालिया और कांची कौल की भी एंट्री

शबीर अहलूवालिया और कांची कौल का नाम भी शो के लिए सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की जोड़ी भी इस सीजन का हिस्सा होगी। कांची कौल लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी करती नजर आ सकती हैं। खास बात यह है कि यह जोड़ी पहली बार किसी रियलिटी शो में साथ नजर आ सकती है। ऐसे में फैंस के लिए दोनों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।

58
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी भी लिस्ट में
Image Credit : instagram

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी भी लिस्ट में

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी का नाम भी ‘पति पत्नी और पंगा 2’ की रिपोर्टेड कंटेस्टेंट लिस्ट में है। अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में शामिल हैं और कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं नेहा स्वामी के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। शो में दोनों की रियल लाइफ केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

68
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की होगी वापसी
Image Credit : instagram

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की होगी वापसी

इस सीजन के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नामों में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों ने जुलाई 2016 में शादी की थी। मई 2026 में दोनों जुड़वा बेटों के माता-पिता बने। ऐसे में अगर दोनों शो में साथ नजर आते हैं तो यह उनके फैंस के लिए खास मौका होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद यह उनका पहला ऐसा रियलिटी शो हो सकता है जिसमें दोनों साथ दिखाई देंगे।

78
दीपिका सिंह और रोहित गोयल की जोड़ी भी आएगी नजर
Image Credit : instagram

दीपिका सिंह और रोहित गोयल की जोड़ी भी आएगी नजर

‘दिया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह और उनके पति रोहित गोयल का नाम भी संभावित जोड़ियों में शामिल है। दीपिका सिंह ने टीवी पर अपनी खास पहचान बनाई है और अब उन्हें पति के साथ रियलिटी शो में देखना उनके फैंस के लिए नया एक्सपीरियंस हो सकता है। शो में दोनों की आपसी समझ और पार्टनर के साथ तालमेल को अलग-अलग टास्क के जरिए परखा जाएगा।

88
शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ केलकर भी चर्चा में
Image Credit : instagram

शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ केलकर भी चर्चा में

इस लिस्ट में शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़ केलकर का नाम भी सामने आया है। दोनों लंबे समय से शादीशुदा हैं और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ियों में शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दोनों को शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर पहले सामने आई थी और उस समय पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुई थी। इसलिए इस जोड़ी की भागीदारी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गणपति आरती में सलमान खान से हुई एक गलती, अर्पिता ने किया इशारा...वायरल Video का देखें सच
Recommended image2
Bigg Boss 20: माही विज को मिला था करीना कपूर का रोल, इस मूवी को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
Recommended image3
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल, धुरंधर-पठान-छावा और उरी को भी छोड़ा पीछे
Recommended image4
दिवाली पर होगा डबल धमाका, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी Ramayana vs Godzilla Minus Zero
Recommended image5
7 IVF, मिसकैरेज के बाद पूरी हुई मुराद, संभावना सेठ ने बप्पा के सामने दिखाए जुड़वा बच्चों के चेहरे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved