आखिर Jhalak Dikhhla Jaa 11 के सेट पर क्यों फूट-फूट कर रोने लगे बोनी कपूर?

Published : Dec 03, 2023, 12:29 PM IST
Boney Kapoor

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें 'झलक दिखला जा 11' में बोनी कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान वो फूट-फूटकर रोने लगते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब शो के मेकर्स ने इसका नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रोड्यूसर बोनी कपूर स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान शो में बोनी को एक स्पेशल सरप्राइज मिला, जिसे देखकर बोनी काफी इमोशनल हो गए। वहीं शो की होस्ट गौहर खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

क्यों आए बोनी कपूर के आंखों में आंसू

दरअसल शो में बोनी कपूर के लिए उनके बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर ने एक स्पेशल मैसेज भेजा था। प्रोमो वीडियो में शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, बोनी कपूर से कहते हैं कि आपके लिए एक सरप्राइज है। इसके बाद स्क्रीन पर अर्जुन कपूर का एक वीडियो आता है, जिसमें वो कहते हैं, ‘हैलो पापा, उम्मीद करता हूं कि आप शो को एंजॉय कर रहे हो गए। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहता हूं कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं। मुझे लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपकी इज्जत करता हूं।’

 

क्या होगा शो में खास?

अर्जुन का यह मैसेज सुनकर बोनी काफी इमोशनल हो जाते हैं। ऐसे में फराह उन्हें गले लगा लेती हैं और कहती हैं कि बोनी के सभी बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं। वहीं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उन्हें प्यार से देखने लगती हैं। इस वीडियो को शेयर कर शो के मेकर्स ने लिखा, 'अर्जुन के मैसेज ने सिर्फ बोनी को ही नहीं हम सभी को रुला दिया।' अब आने वाले एपिसोड में देखना खास होगा कि शो में बोनी को और क्या-क्या सरप्राइज मिलते हैं।

और पढ़ें..

फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझ रहे कॉमेडियन जूनियर महमूद, बॉडी के कई हिस्सों ने काम करना किया बंद

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

शरीर कमजोर-फूली सांस, हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के बाद हुई कौन सी नई बीमारी?
OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 5 फिल्में, एक BOX OFFICE पर कमा चुकी 340% प्रॉफिट